महाराष्ट्र की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, सीएम फडणवीस ने ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी
Devendra Fadnavis Reviews Maharashtra Infrastructure: देवेंद्र फडणवीस ने इंफ्रास्ट्रक्चर वॉर रूम बैठक में राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. एक्स )
Devendra Fadnavis Reviews Maharashtra Infrastructure Projects: महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं को तेज गति से पूरा किया जाना चाहिए।
इसी संदेश के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर वॉर रूम’ बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में बुनियादी ढांचा परियोजना तीन से साढ़े तीन साल में पूरी होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा देरी किए जाने से देश और राज्य दोनों को नुकसान होता है। इसलिए किसी भी स्तर पर विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं करते, उन्हें भविष्य में कोई नया काम नहीं दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
धारावी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार
साथ ही, टेंडर प्रक्रिया में यह मानदंड भी शामिल किया जाए कि ठेकेदार ने पिछला प्रोजेक्ट कितने समय में पूरा किया था। धारावी पुनर्विकास की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के उद्यमियों को राज्य जीएसटी में छूट दिलाने की कार्यवाही की जाए, ताकि धारावी की अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप मिल सके। बीडीडी चाल पुनर्विकास (नायगांव, वरली, नागपाड़ा) में किरायेदारों को किराया देकर घर खाली करवाएं और पुनर्विकास तत्काल शुरू करें।
मुंबई की बड़ी बुनियादी परियोजनाओं पर फोकस
- ठाणे से बोरीवली दोहरी सुरंग परियोजना को तिमाही लक्ष्य तय कर समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
- गोरेगांव से मुलुंड दोहरी सुरंग परियोजना जनवरी 2029 तक पूर्ण की जाए, जिससे पश्चिमी और पूर्वी उपनगरी के बीच आवागमन सुगम होगा।
- बांद्रा से वर्सोवा समुद्री सेतु परियोजना की बाधाएं दूर कर काम में प्रगति लाने को कहा गया।
ये भी पढ़ें :- ठाणे की पहली डबल डेकर ई-बस अब भी डिपो में खड़ी, चार्जिंग स्टेशन के इंतजार में अटका संचालन
विरार-अलीबाग कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में लाएं तेजी
- मुख्यमंत्री ने विरार से अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडॉर के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के बाद आस-पास की जमीन की कीमतें बढ़ेगी।
- सरकार इस बढ़े हुए मूल्य का लाभ उठाने के लिए नियोजन करें और निवेशकों के साथ मिलकर उन क्षेत्रों में विशेष उद्योग विकास की संभावनाएं तलाशे।
