Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओबीसी समाज के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, योजनाओं को मिलेगा और बल, देवेंद्र फडणवीस ने जताया विश्वास

Devendra Fadnavis News: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ओबीसी समाज का विकास राज्य की प्रगति का आधार है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से रोजगार योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 19, 2026 | 09:06 PM

Maharashtra Government (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra OBC Welfare News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज का विकास ही राज्य की प्रगति का मुख्य आधार है। ओबीसी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इन योजनाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण और परिणामकारक बनाने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे और संसदीय समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुंबई के होटल ट्राइडेंट में ‘अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संसदीय समिति’ के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने ओबीसी, विजाभज और एसबीसी घटकों के विकास को गति देने के लिए एक स्वतंत्र ‘इतर मागास बहुजन कल्याण विभाग’ की स्थापना की है।

शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण

सरकार ओबीसी समाज के उत्थान के लिए शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण की कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत छात्रों को छात्रवृत्ति, विदेश में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों को 100 प्रतिशत फीस में छूट दी जा रही है। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों के लिए आश्रम स्कूल चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य के 36 जिलों में लड़के और लड़कियों के लिए कुल 72 हॉस्टल शुरू किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र बनेगा ‘संपन्न ऊर्जा’ राष्ट्र का आधार, 6.5 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी 25 हजार मेगावाट अणुऊर्जा

बढ़ते तापमान से महाराष्ट्र में गहराया जल संकट, 15 जिलों के गांवों और बस्तियों में पहुंचे 706 टैंकर

मालाड में 18.30 मीटर डीपी रोड बाधा मुक्त, परियोजना प्रभावितों को मिले वैकल्पिक घर

Bhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा

🔸CM Devendra Fadnavis met and welcomed the Parliamentary Committee on the Welfare of Other Backward Classes during their study visit (2025-26).
Minister Atul Save, Chairman of the Parliamentary Committee on the Welfare of Other Backward Classes, Ganesh Singh and other Committee… pic.twitter.com/boYbTrK2rb
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 19, 2026

युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार की गारंटी

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हॉस्टल में प्रवेश न मिलने वाले छात्रों के लिए ‘स्वयंम’ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत रहने और खाने के लिए 60 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है। महाज्योती संस्था के माध्यम से युवाओं को यूपीएससी और एमपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इसका लाभ उठाकर यूपीएससी में 29 और एमपीएससी में 118 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़े: BMC Electric Boats: गेटवे ऑफ इंडिया पर शुरू हुई मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट सेवा, रोज जुट रहा 90 किलो कचरा

सरकार की गारंटी पर लोन

सीएम देवेंद्र ने आगे बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ओबीसी कॉर्पोरेशन के माध्यम से 15 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है, जिसकी गारंटी खुद सरकार लेती है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए लोगों के लिए ‘मोदी आवास योजना‘ के तहत घर और सौर ऊर्जा के लिए अलग से अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संसदीय समिति से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इन योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

Devendra fadnavis obc welfare center state coordination maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 09:06 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • OBC Quota

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.