मुंबई में BJP का जन-आक्रोश महिला सम्मेलन, CM फडणवीस बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा महाराष्ट्र
Jan Akrosh Mahila Sammelan: मुंबई में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर विपक्ष को जमकर घेरा और 33% प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष का आह्वान किया।
- Written By: आकाश मसने
जन-आक्रोश महिला सम्मेलन को संबाेधित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व मौजूद महिलाएं (सोर्स: एक्स@Devendra_Office)
Devendra Fadnavis On Nari Shakti Vandan Bill: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर घमासान तेज हो गया है। मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विशाल सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फडणवीस बोले- विपक्ष ने मातृशक्ति के साथ किया विश्वासघात
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल देश की करोड़ों माताओं और बहनों के सम्मान और उनके राजनीतिक उत्थान के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने संसद में अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए इसमें बाधाएँ उत्पन्न कीं। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि विपक्ष ने केवल नाममात्र का समर्थन दिखाया, लेकिन जब निर्णायक मोड़ आया, तो उन्होंने अपना असली रंग दिखाते हुए महिला सशक्तिकरण की राह रोकने का काम किया।
LIVE | ‘नारी शक्ती वंदन मोर्चा’ समारोप कार्यक्रम 🕗 रा. ८.१२ वा. | २१-४-२०२६📍मुंबई. #Maharashtra #NariShaktiVandan #WomenEmpowerment https://t.co/HP2rcC38QH — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
मुंबई में ST कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत ! सरकारी कर्मचारियों के बराबर हुआ महंगाई भत्ता, सरनाईक का ऐलान
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के यात्रियों को बड़ी राहत, 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल
बैंकॉक में छिपा बड़ा साइबर ठग गणेश काले भारत प्रत्यर्पित, CBI ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
महान विभूतियों को दी श्रद्धांजलि
अपने संबोधन से पहले CM देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर जानकारी साझा की कि उन्होंने राजमाता जीजाऊ मासाहेब, छत्रपति महारानी ताराबाई, पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जैसी महान महिला विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन्हीं की प्रेरणा से ही हम महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
नारी शक्तीला न्याय मिळेपर्यंत लढा सुरूच राहणार! आज ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ येथे प्रमुख उपस्थिती दर्शवली. यावेळी राजमाता जिजाऊ माँसाहेब, छत्रपती महाराणी ताराराणी, पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होळकर व क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले या आदर्श महिलांना वंदन केले. संसदेत व… https://t.co/tsZHwdICvZ pic.twitter.com/5f6ZwO8Gl8 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 21, 2026
33% आरक्षण तक जारी रहेगा संघर्ष
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कड़े शब्दों में संकल्प लिया कि ‘नारी शक्ति वंदन मोर्चा’ तब तक शांत नहीं बैठेगा, जब तक विधानसभाओं और संसद में महिलाओं को उनका वाजिब 33% हक नहीं मिल जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक इस मुद्दे को लटकाए रखा और कभी गंभीरता नहीं दिखाई। फडणवीस ने कहा कि यह लड़ाई तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक सदन में हमारी बहनों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती। हम नारी शक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें:- पहलगाम हमले के शहीद आदिल शाह के परिवार को मिला ‘आनंद नाथ भवन’, एकनाथ शिंदे ने पूरा किया वादा, देखें तस्वीरें
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस शक्ति प्रदर्शन में भाजपा के बड़े चेहरों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाल, मेघना बोर्डिकर, और रितु तावड़े सहित कई नगरसेवक और विधायक उपस्थित थे। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दे दिया है कि आने वाले चुनावों में महिला आरक्षण और सशक्तिकरण एक निर्णायक मुद्दा बनने वाला है।
