सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Honored Suryakumar Yadav And Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर कब्जा जमाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्व कप में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान सीएम फडणवीस ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने विशेष रूप से सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व और शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी व गेंदबाजी की तारीफ की। फडणवीस ने कहा, “मुंबई के इन लाडलों ने न केवल महाराष्ट्र का, बल्कि पूरे देश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। इनकी मेहनत और खेल भावना ने करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है।”
Indian T20 captain Suryakumar Yadav and cricketer Shivam Dube met Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and his wife Amruta Fadnavis. (Source: CM Office) pic.twitter.com/FU0I38BJKG — IANS (@ians_india) March 10, 2026
यह भी पढ़ें:- जिष्णू देव वर्मा ने ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ, जानें त्रिपुरा राजघराने से मुंबई के लोक भवन तक का सफर
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में एक अभिनंदन प्रस्ताव भी पेश किया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने इस जीत को ‘टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संगम’ बताया। फडणवीस ने इस दौरान कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम को बधाई दी। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने भी टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
Legislative Assembly unanimously passed a resolution congratulating Team India for winning the ICC Men’s T20 World Cup.
Heartiest congratulations to captain Suryakumar Yadav and the entire Team India! आयसीसी टी-20 विश्वचषक जिंकल्याबद्दल टीम इंडियाचे अभिनंदनाचा प्रस्ताव… pic.twitter.com/RyKCIMEKss — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 9, 2026
बता दें कि इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 9 मैचों में 242 रन बनाए, जिसमें अमेरिका के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी शामिल थी। वहीं, शिवम दुबे ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई और 169.06 के स्ट्राइक रेट से 235 रन कूटने के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट भी चटकाए। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर तीसरी बार (2007, 2024, 2026) टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।