Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WEF दावोस में महाराष्ट्र की धाक, 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य

Devendra Fadnavis: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। पिछले वर्ष से भी बड़े विदेशी निवेश आने का उन्हें पूरा भरोसा है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 20, 2026 | 07:40 AM

देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने स्वीटजरलैंड के दावोस पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जाताया है कि इस साल भी महाराष्ट्र में भारी मात्रा में विदेशी निवेश आएगा। भारत में आने वाले निवेश के लिए महाराष्ट्र गेटवे ऑफ इंडिया है।

हम भारत के दूसरे राज्यों के साथ अच्छे मुकाबले में हैं। यह देश के लिए अच्छा है। ‘महाराष्ट्र भरोसेमंद है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। यही वजह है कि दुनिया भर के उद्यमियों की महाराष्ट्र पहली पसंद है।

दावोस में महाराष्ट्र पवेलियन में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वभर के उद्यमियों और निवेशकों का महाराष्ट्र पर भरोसा बढ़ा है। पीएम मोदी ने एक विकसित भारत की यात्रा के लिए बैकग्राउंड तैयार किया है।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव खत्म, पैसा हजम! लाडली बहनों को किश्त का इंतजार, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Mumbai News:निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन, चार ‘लाडले’ मंत्रियों से एकनाथ शिंदे खफा

मुंबई में मेयर पद के लिए बिछी सियासी बिसात! एकनाथ शिंदे को लगेगा झटका, क्या ठाकरे और BJP के बीच बन रही है बात?

Mumbai: कांदिवली-बोरीवली के बीच नई 5वीं-6वीं रेलवे लाइन शुरू, ट्रैफिक होगा और सुगम

एक इकोसिस्टम बनाया गया है। महाराष्ट्र के सभी ज्योग्राफिकल एरिया के लिए इन्वेस्टमेंट मिलेंगे। इसके लिए 10 से 12 अलग-अलग सेक्टर की इंडस्ट्रीज के साथ कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। अब तीसरा मुंबई उभर रहा है। इसके लिए बड़े इन्वेस्टमेंट मिलने के संकेत हैं। हमारे पास अच्छा मेन्यू कार्ड है।

पिछले वर्ष के मुकाबले और भी बड़े निवेश होंगे

इसलिए हम निवेशकों को आकर्षित करने में सफल होंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम एक तरह से इंडस्ट्री व निवेशकों के लिए गैदरिंग प्लेस है। हर साल हम यहां यह दिखाने आते है कि महाराष्ट्र में क्या है, इसमें क्या पोटेंशियल है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल भी पिछले साल के मुकाबले और भी बड़े निवेश होंगे, क्योंकि महाराष्ट्र देश में ऐसे इन्वेस्टमेंट और एग्रीमेट करने में लीडर है। महाराष्ट्र इस तरह से 60 से 65 एससीमेंट को इम्प्लीमेंट करने में सफल रहा है।

साल 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2030 तक महाराष्ट्र एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा। महाराष्ट्र ने पिछले एक दशक में 10 प्रतिशत से अधिक की एवरेज ग्रोथ रेट बनाए रखी है। राज्य तक 2032 तक देश की पहली ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बन सकता है। हालांकि साल 2030 तक इस माइलस्टोन तक और भी तेजी से पहुंचने का लक्ष्य है।

सीएम ने कहा कि मौजूदा ग्लोबल जियो पॉलिटिकल सिचुएशन चैलेंजिग है, लेकिन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के अनुमान के मुताबिक, ग्लोबल इकॉनमी में भारत एक ‘ब्राइट स्पॉट’ है। जहां दुनिया भर में ग्रोथ रेट धीमा हो गया है, वहीं महाराष्ट्र अपनी ग्रोथ रेट बनाए रखने में कामयाब हो रहा है और राज्य में बड़ी मात्रा में निवेश आ रहा है। पिछले साल भारत में हुए कुल फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट का 39% हिस्सा महाराष्ट्र में आया है। राज्य सरकार ने अब तक 15 से 16 पॉलिसी लागू की है।

ये भी पढ़ें :-  Nagpur News: मुख्याध्यापक सहित दो शिक्षक गिरफ्तार, शालार्थ आईडी घोटाले में सदर पुलिस की कार्रवाई

महाराष्ट्र के पास देश की 60% डेटा सेंटर कैपेसिटी

  • पिछले साल महाराष्ट्र में 16 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे, जहां नेशनल लेवल पर एमओयू का कन्वर्जन रेट आमतौर पर 25 से 30 प्रतिशत होता है, वहीं महाराष्ट्र में यह रेट 50 से 55 फीसदी है। दावोस एग्रीमेंट्स के मामले में यह 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हर निवेशक को लैंड एलोकेशन, अप्रूवल प्रोसेस, ‘वॉर रूम’ के जरिए इंडस्ट्री सेक्टर से जोड़ा जा रहा है।
  • महाराष्ट्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा, फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लीड कर सकता है। महाराष्ट्र के पास देश की 60 फीसदी डेटा सेंटर कैपेसिटी है। महाराष्ट्र अब भारत की ‘डेटा सेंटर कैपिटल’ बन गया है। एजु-सिटी, इनोवेशन सिटी और 35 लाख हाई-पेइंग जॉब्स एजु-सिटी, इनोवेशन सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, मेडिसिटी और जीसीसी सिटी नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास बनाए जा रही है।

Devendra fadnavis davos wef maharashtra foreign investment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 07:40 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.