-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Receives 20 Lakh Crore Investment In World Economic Forum
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में छाया भारत का जादू, हासिल किया 20 लाख करोड़ का निवेश
- Written By: अपूर्वा नायक
अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि विश्वास और टैलेंट दुनिया को भारत की ओर आकर्षित करने वाले सबसे बड़े कारकों में से एक हैं। सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों ने पहली बार दावोस मीटिंग में 2 भारत मंडपों में जगह शेयर की।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 5 दिवसीय सालाना बैठक खत्म हुई। इस दौरान भारत ने ग्लोबल उद्यमियों से 20 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा की निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त करने में सफल रहा जिसमें अकेले महाराष्ट्र की तकरीबन 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। इस आंकडें को देखकर इस फोरम में मौजूद दुनिया के बाकी 130 देश भी काफी हैरान रह गए।
किसी भी देश के लिए निवेश का इतना बड़ा आंकड़ा काफी कम ही देखने के लिए मिलता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 केंद्रीय मंत्रियों और 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अब तक के सबसे बड़े भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस मीटिंग में नेतृत्व किया ।
सभी मंत्री टीम इंडिया में देखे गए
अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि विश्वास और टैलेंट दुनिया को भारत की ओर आकर्षित करने वाले सबसे बड़े कारकों में से एक हैं। सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों ने पहली बार दावोस मीटिंग में 2 भारत मंडपों में जगह शेयर की। इसके अलावा पहली बार राज्य और केंद्रीय मंत्रियों ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। करीब 6 दलों से आए मंत्रियों ने 1 एकीकृत टीम इंडिया का चेहरा पेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हम अपने ग्लोबल जियो पॉलिटिकल और जियो इकोनॉमिकल वातावरण में दावोस में एक अहम मोड़ पर है। दुनिया के सामने आने वाले परेशानियों और सभी मुद्दों के बाद भारत एक बहुत ही भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है और यहां लोकतंत्र आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को ये साफ तौर पर दिखा दिया है कि हर हालात में, ये वो देश है जो शांति, सबकी ग्रोथ और समावेशी विकास में विश्वास करता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ग्लोबल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप
भारत में हिंदुस्तान यूनिलीवर के रूप में एक्टिव कंपनी यूनिलीवर ने तेलंगाना में 2 नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने की योजना का ऐलान किया। कई और ग्लोबल कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की संभावनाएं खोजी है, जिनका प्रतिनिधित्व भारत के 100 से भी ज्यादा मुख्य कार्यपालक अधिकारियों यानी सीईओ और बाकी टॉप लीडर्स ने किया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की अगली सालाना बैठक 19 से 23 फरवरी 2026 में दावोस में ही होने वाली है।
India receives 20 lakh crore investment in world economic forum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMपुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
Jul 26, 2026 | 02:05 PMकारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMसीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
Jul 26, 2026 | 02:02 PMबिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Jul 26, 2026 | 02:02 PMKargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Jul 26, 2026 | 02:01 PMपाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














