UBT-MNS गठबंधन पर फडणवीस का ताबड़तोड़ हमला, बोले-सत्ता की लालसा
Maharashtra News: यूबीटी-मनसे गठबंधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए किए गए स्वार्थी समझौतों को महाराष्ट्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ठाकरे और उनकी पार्टी का असली चेहरा उनके हालिया राजनीतिक फैसलों से सामने आ गया है, जो सत्ता की लालसा से प्रेरित हैं। मुंबई में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर दरबार में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई नेता केवल वोट हासिल करने के लिए देश-विरोधी, धर्म-विरोधी और मानवता-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ गठजोड़ करता है, तो जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों का जवाब जनता चुनाव में देगी।
हालांकि फडणवीस ने किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को विपक्षी गठबंधनों की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की जनता इस तरह की राजनीतिक समझौतों को मंजूरी नहीं देगी।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
ये भी पढ़ें :- BMC Election 2026: नामांकन में तीन दिन बाकी, कांग्रेस की लिस्ट अब तक नहीं
सत्ता के लिए बना स्वार्थ का गठबंधन: फडणवीस
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताएं अब पूरी तरह उजागर हो चुकी हैं और यह गठबंधन केवल सत्ता के लिए किया गया है। फडणवीस की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की है।
