उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: गणेशोत्सव नवरात्रोत्सव, दिवाली की तरह ही इस बार छठ महोत्सव के अवसर पर भी इन्द्रदेव ने अपना प्रभाव दिखाया लेकिन बारिश पर आस्था भारी पड़ गयी। पवित्रता और आस्था का लोकपर्व छठ पूजा का आयोजन ठाणे शहर एवं उपनगरों में किया गया।
छठ व्रतियों ने सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच पहला अयं डूबते सूर्य को दिया। शहर के जलाशयों के अलावा छठ व्रतियों के लिए कृत्रिम तालाब भी बनाये गए थे। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छठ पूजा समितियों की तरफ से विशेष व्यवस्था को गयी थी।
रायलादेवी तालाब, उपवन, ब्रम्हांड, कोलशेत, कलवा, दिवा सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। तालाब परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
छठ महोत्सव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर बड़े पैमाने पर पुलिस बंदोबस्त किया गया था। ठाणे शहर के अलावा कल्याण, डोंबिवली, नवी मुंबई, भिवंडी सहित उपनगरों में भी छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ठाणे मनपा क्षेत्र में तालाबों के किनारे मनपा एवं सामाजिक संस्थाओं की तरफ से विशेय व्यवस्था की गयी थी। साथ ही कई स्थानों पर कृत्रिम तालाब बनाया गया था। सोमवार को शाम छठ गीत गाते हुए घर से निकली वती महिलाओं ने जल में खड़े होकर डूबते (अस्ताचलगामी) सूर्य को अध्यं दिया। सूरज ढलने से एक घंटा पहले ही व्रतियों के परिजन अपने-अपने घरों से पूजा सामग्री को सिर पर रखकर निकले। हालांकि बारिश होने की वजह से कई स्थानों पर सूरज नहीं दिखाई दे रहे थे, जिससे समय को लेकर असमंजस की स्थिति भी देखी गयी।
छठ पूजा के कार्यक्रम में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वागले इस्टेट स्थित रायला देवी तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया, रायलादेवी तालाब छठ मईया पूजा सेवा समिति एवं पूर्वांचल एकता समिति की तरफ से छठ व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किया गया था, रायला देवी तालाब परिसर में शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के संगठक शशि यादव के नेतृत्व में आरती का आयोजन किया गया वहीं कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में भजन एवं लोकगीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए और उनके हाथों आरती की गयी।
ये भी पढ़ें :- ST Bus: पुरानी खटारा बसें होंगी रिटायर, एसटी बेड़े में जुड़ेंगी स्मार्ट एआई बसें
उपवन तालाब परिसर में बड़े पैमाने पर छठ महोत्सव का आयोजन किया गया था, छठ पूजा संस्था ठाणे की तरफ से बागेश्वर चाम महाराष्ट्र सेवा समिति के जिला संयोजक सुखब्द महेश पाठक के नेतृत्व में छठ महोत्सव का आयोजन किया गया, उपवन तालाब परिसर में ही रुद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की तरफ से कृत्रिम तालाब तैयार कर बड़े पैमाने पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। संस्था के अध्यक्ष एड। धनंजय सिंह के नेतृत्व में यज्ञ एवं आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छठ व्रतियों के साथ ही अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।