BMC Election से पहले शिंदे का बड़ा दावा, बोले- महायुति मिलकर लड़ेगी और मुंबई का मेयर हमारा होगा
Deputy CM Eknath Shinde ने कहा कि बीएमसी चुनाव महायुति मिलकर लड़ेगी और मुंबई का मेयर भी महायुति का ही होगा। भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर नाराजगी के बीच शिंदे ने सभी मतभेद खत्म होने का दावा किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर चल महायुति में तकरार चल रही है। इसके बावजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि बीएमसी का चुनाव हम महायुति के तौर पर मिलकर लड़ेंगे और मुंबई का महापौर महावृति का ही बनेगा।
डीसीएम शिंद ने कहा कि मुंबई में महायुति ही सत्ता में आएगी। पिछले चुनाव में चुने गए करीब 70 पूर्व नगरसेवक शिवसेना के साथ हैं। साल 2012 के भी कुछ लोग हमारे साथ हैं। लगभग 125 लोग हमारे साथ हैं। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी (एपी) की महायुति चुनाव जीतेगी और मुंबई का हमारा मेयर होगा।
महायुति में चल रही नाराजगी और स्थानीय स्तर पर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सवाल पर शिंदे ने कहा कि मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से कहा है कि हमें सहयोगी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में नहीं लेना चाहिए, मैंने अपने नेताओं से भी कहा है कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे महायुति में मतभेद पैदा हो।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें :- Nashik में पीडीएस को मजबूत बनाने पर जोर, जिला आपूर्ति अधिकारी ने दिए निर्देश
सभी मतभेद खत्म
- शिंदे ने कहा कि मैं सीएम फडणवीस, डीसीएम अजीत पवार निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे है। कुछ जगहों पर भाजपा ती कुछ जगहों पर एनसीपी (एपी) के साथ हमारा गठबंधन है।
- हमने एक-दूसरे की बुराई किए बिना फ्रेंडली तरीके से पॉजिटिव और डेवलपमेंट के मुद्दे को लेकर कैंपेन करने का फैसला किया है। जो भी मतभेद था, यह खत्म हो गया है। ऐसा कोई मुद्दा नहीं था कि में शिकायत करने दिल्ली गया था।
- शिकायत करना मेरा नेचर नहीं है। मुझे बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। उसके लिए मै दिल्ली गया था।
