DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; जानें क्या हुई बात
Maharashtra Political News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 6 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
- Written By: रूपम सिंह
एकनाथ शिंदे, अमित शाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Delhi Amit Shah Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब दिल्ली महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकें हुई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिंदे के साथ 6 सांसद भी मौजूद थे।
इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हैं। उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए 6 सांसदों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना के संसदीय दल के नेता सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।
विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार के अधीन आने वाली विभिन्न परियोजनाओं, आधारभूत ढांचे के विस्तार और आवश्यक वित्तीय सहायता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष मांगें रखी गईं। सांसदों ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
श्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
बीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान शिवसेना में शामिल हुए इन 6 सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। केंद्र सरकार के अधीन आने वाली विभिन्न परियोजनाओं, आवश्यक निधि और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने की मांग सांसदों की ओर से अमित शाह के समक्ष रखी गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सांसदों का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके संसदीय क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से धनराशि या किसी अन्य प्रकार की सहायता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
यह भी पढ़ेः-महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
राजनीतिक मायनों में भी अहम मानी जा रही बैठक
दिल्ली में हुई यह मुलाकात केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बैठक का मुख्य एजेंडा सांसदों के संसदीय क्षेत्रों के विकास, लंबित परियोजनाओं को गति देना और केंद्र सरकार से समन्वय बढ़ाना बताया गया है। बैठक के बाद यह संदेश देने की कोशिश भी दिखी कि केंद्र और राज्य के बीच विकास कार्यों को लेकर बेहतर तालमेल बनाए रखा जाएगा।
