पहचान छिपा कर मुंबई में रह रही थी युगांडा और केन्या की महिलाएं, वीजा खत्म, किया जाएगा डिपोर्ट
Mumbai News: मुंबई पुलिस ने पवई में छापेमारी कर 9 विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया। सभी युगांडा और केन्या की नागरिक हैं, जिनके वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वे अवैध रूप से रह रही थीं।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kenyan And Ugandan Women Arrested In Mumbai: मुंबई पुलिस ने पवई इलाके में अवैध रूप से रहे लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रह रही 9 विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। ये सभी महिलाएं युगांडा और केन्या की नागरिक हैं। सभी के वीजा की अवधि खत्म हो गई है। बावजूद इसके ये महिलाएं यहां रह रही थी।
पुलिस के मुताबिक, पवई क्षेत्र में लंबे समय से नाइजीरियाई और अन्य विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर को होटल ड्रीम इन प्राइम (एकेडमी स्कूल, मरोल के पास) पर छापेमारी की गई, जहां ये महिलाएं ठहरी हुई थीं। जांच में सामने आया कि सभी के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।
ये महिलाएं हुई गिरफ्तार
गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान नामुंगे ग्लोरिया (22), नाबीसुबी एस्थर (20), कुरिया सुसान वाम्बुयी (33), एनजेरी बेथ (28), बेरे सेलेस्टाइन (28), मिवाडे मिरे सोविन्या (24), न्गुकु जॉयस वानजिरु (33), नुगेरा सारा चाजिको (28) और मेसडिंच नेली चेपकोरोरिया (27) के रूप में हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
लोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
मुंबई में बारिश से सड़कों पर गड्ढों की भरमार, 1,808 शिकायतें दर्ज; 64 मामलों में अब भी नहीं हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
इन महिलाओं को महिला पुलिस इकाई ने हिरासत में लिया और अब उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये महिलाएं अपनी पहचान छिपाकर शहर में रह रही थीं।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव से पहले महायुति सरकार का बड़ा फैसला, 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
इसके अलावा, पवई पुलिस ने उस होटल प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसने बिना वैध दस्तावेजों की जांच किए इन विदेशी नागरिकों को ठहराया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
दिल्ली से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
इससे पहले, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला की ऑपरेशन सेल की टीम ने 29 सितंबर को दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पिछले दो वर्षों से बिना वैध वीजा और दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।
सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआरआरओ (फरेनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) दिल्ली की मदद से दोनों के खिलाफ डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू की गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
