- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra 10309 People Will Receive Government Jobs Simultaneously Under Compassionate Grounds
निकाय चुनाव से पहले महायुति सरकार का बड़ा फैसला, 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
Maharashtra News: महाराष्ट्र में अनुकंपा के तहत 10,309 लोगों को एक साथ सरकारी नौकरी मिलेगी। सीएम फडणवीस ने सभी बैकलॉग खत्म कर 4 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र देंगे।
- Written By: आकाश मसने

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Government Jobs News: अनुकंपा के तहत नौकरी का इंतजार करने वाले लोगों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अनुकंपा के सभी बैकलॉग खत्म करते हुए 10,309 लोगों को एक साथ सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
4 अक्टूबर को 5,187 अनुकंपा उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही एमपीएससी के माध्यम से नियुक्त 5122 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएंगे। यानी एक ही दिन में 10,309 लोगों को नौकरी मिलेगी।
निकाय चुनाव से पहले महायुति सरकार का यह बड़ा फैसला है। यदि किसी कर्मचारी की सरकारी सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाती है, तो अनुकंपा के तहत उसकी पत्नी या बच्चे को नौकरी दी जाती है लेकिन, कभी तकनीकी कारणों से तो कभी प्रशासनिक देरी के कारण ये नियुक्तियां टल जाती थीं। इस कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
नाबालिगों को ‘हिजड़ा’ बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना फरार, एक सदस्य गिरफ्तार
Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Gadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
बैकलॉग खत्म, एक साथ देंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान दिया। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को विशेष निर्देश दिए और निरंतर प्रशासनिक बैठकों में इसकी समीक्षा की गई। इसके बाद एक नई अनुकंपा नीति तैयार की गई। परिणामस्वरूप अब अनुकंपा की वेटिंग लिस्ट को खत्म करते हुए 5,187 उम्मीदवारों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- पूजा खेडकर की मां की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने रोड रेज मामले में दी अग्रिम जमानत
4 को मुंबई में कार्यक्रम
मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को मुंबई में होगा। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजीत पवार उपस्थित रहेंगे जबकि पालक मंत्री अपने-अपने जिलों में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पहले 100 दिनों और फिर 150 दिनों के लिए शुरू किए गए प्रशासनिक सुधारों के कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था।
कुल 10,309 उम्मीदवारों में से, सबसे अधिक 3078 उम्मीदवार कोंकण क्षेत्र से और 2597 विदर्भ से हैं। पुणे संभाग में 1674, नाशिक संभाग में 1250 और मराठवाड़ा में 1710 उम्मीदवार हैं।
Maharashtra 10309 people will receive government jobs simultaneously under compassionate grounds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhopal स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 5 सेकंड में 5 बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक-VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:53 PMइजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMनरभक्षक बाघिन का आतंक, 100 से अधिक वनकर्मी, ड्रोन और शार्पशूटरों की टीम तलाश में जुटी, ग्रामीण दहशत में
Apr 03, 2026 | 06:46 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













