Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दक्षिण मुंबई में आंदोलन पर रोक की मांग से मचा सियासी तूफान, देवड़ा बनाम राऊत में तकरार तेज

Mumbai News: दक्षिण मुंबई में आंदोलन पर पाबंदी की मांग को लेकर राजनीति गरमा गई है। मिलिंद देवड़ा के पत्र पर संजय राऊत और रोहित पवार ने शिंदे गुट पर निशाना साधा और मराठी समाज के हक की बात कही।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 06, 2025 | 11:34 AM

सांसद मिलिंद देवड़ा, संजय राउत (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: दक्षिण मुंबई में राजनीतिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस क्षेत्र में आंदोलन की अनुमति न दिए जाने की अपील की। देवड़ा ने तर्क दिया कि हाल ही में हुए मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण पांच दिनों तक दक्षिण मुंबई का जनजीवन ठप हो गया था। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ आर्थिक जगत पर भी पड़ा।

देवड़ा ने कहा कि दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार का सचिवालय, विधानसभा, मंत्रालय, बीएमसी मुख्यालय, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस का मुख्यालय, नौसेना की पश्चिमी कमान सहित कई निजी कंपनियों के दफ्तर स्थित हैं। आंदोलन के कारण यहां के कामकाज पर सीधा असर पड़ता है और कानून-व्यवस्था पर संकट खड़ा हो जाता है। इसलिए इस इलाके में बड़े राजनीतिक प्रदर्शनों पर रोक लगाई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- PM मोदी का मणिपुर दौरा तय! संजय राउत का हमला, बोले- अब प्रधानमंत्री पद से हटने का समय आ गया

सम्बंधित ख़बरें

एआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह

नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें

आयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन

प्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

देवड़ा के इस पत्र ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत को भड़का दिया। राऊत ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पत्र शिंदे गुट का असली चेहरा उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। राऊत ने कहा कि मराठा समाज के लोग जब मुंबई में अपनी आवाज उठाने आए थे तो अब यह सवाल उठाना कि उन्हें अनुमति क्यों दी गई, मराठी समाज के साथ भेदभाव है। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई किसी एक वर्ग की जागीर नहीं है। जरूरत पड़ने पर मराठी समाज के लोग यहां आंदोलन करेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा।

इस विवाद में राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार भी कूद पड़े। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मराठा आंदोलन शुरू हुआ, तो क्या गृह विभाग सो रहा था? क्या उन्हें पता नहीं था कि इतने बड़े पैमाने पर लोग मुंबई आने वाले हैं? पवार ने आरोप लगाया कि गृह विभाग के पास पूरी जानकारी होते हुए भी उसे बीएमसी से छिपाया गया। उनका कहना था कि यह सब राजनीतिक चाल है, ताकि देवड़ा के पत्र के जरिए गृह विभाग को घेरा जा सके।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शिंदे गुट पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर मराठा समाज के लोग मुंबई में आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या इसके लिए सूरत या गुवाहाटी जाएंगे? कुल मिलाकर, दक्षिण मुंबई में आंदोलन पर पाबंदी की मांग ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया बवंडर खड़ा कर दिया है। देवड़ा की मांग को लेकर अब शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और उद्धव ठाकरे तक सभी ने शिंदे गुट को घेर लिया है।

 

Demand to ban agitation in south mumbai creates political storm conflict between deora and raut intensifies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.