Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुलुंड की सड़कों पर गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मलबा और पानी भरने से बीमारी का खतरा

Mumbai News: मुलुंड की सड़कों पर महीनों से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें मलबा और गंदा पानी भरने से बीमारी फैलने का खतरा है। नागरिकों ने मनपा से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 03, 2025 | 10:11 AM

गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मुलुंड (पश्चिम) की सड़कों की बदहाल हालत ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उनमें भरे मलबे व गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इन गड्ढों के कारण पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरएचबी रोड और सेवाराम लालवानी मार्ग के जंक्शन पर लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। भक्ति पार्क बिल्डिंग के पास और मां दुर्गा टेलीकॉम के सामने यह समस्या और भी गंभीर है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और खराब हो जाते हैं। गंदगी जमा होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इन सड़कों पर चलना बेहद खतरनाक हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को भी आए दिन हादसों का डर बना रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में LIC बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत

ढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात

अपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…

अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण

इसे भी पढ़ें- नागपुर की टूटी सड़कों पर ‘बेशरम’ विरोध! हजारी पहाड़ रोड पर गड्ढों के खिलाफ पौधा लगाकर किया प्रदर्शन

नागरिकों का कहना है कि मनपा अधिकारी सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहते हैं, जबकि असल काम जमीन पर नहीं होता। बार-बार आश्वासन के बावजूद सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

समाजसेवकों ने भी आवाज उठाई है कि मुलुंड जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गड्ढों को नहीं भरा गया तो यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा।

फिलहाल, स्थानीय नागरिक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मनपा प्रशासन जल्द से जल्द इन गड्ढों की मरम्मत करेगा और उन्हें इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत दिलाएगा।

Deep potholes on mulund roads increased problems debris and waterlogging risk of disease in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 10:11 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.