-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Congress Leader Husain Dalwai There Are Many Flaws In Management Of Maha Kumbh
हज से कर दी महाकुंभ 2025 की तुलना, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताई ‘पाप’ की परिभाषा
- Written By: प्रिया जैस
महाकुंभ का स्नान करने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे है। इसके लिए करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के स्वागत में कड़े इंतजाम भी किए गए है। हालांकि, कांग्रेस नेता को ये पसंद नहीं आया है।

महाकुंभ पर बोले हुसैन दलवई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रयगराज में महाकुंभ के आयोजन किया गया है, जहां दुनिया भर से लोग गंगा में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आ रहे है। प्रयागराज में रोजाना करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और आस्था की डुबकी लगा रहे है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी इंतजाम भी किए है।
हालांकि, करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को संभालने वाले इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है। महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने महाकुंभ को लेकर और उसके इंतजामों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि महाकुंभ में जिस तरह के इंतजाम होने चाहिए थे वैसे नहीं किए गए है।
बीमारी फैलने का है डर
कुंभ मेला होना गलत नहीं है। करोड़ों लोग यहां जमा हो रहे है तो ऐसा इंतजाम भी करना चाहिए। यहां लोगों को रहने की जगह नहीं है, इतने लोग जा रहे है तो गंदगी भी होगी जिससे बड़े पैमाने पर बीमारियां भी फैल जाएगी। इस लिए योगी सरकार को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए की कोई बीमार न पड़े और बीमारी न फैले।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
मंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
नर्मदापुरम: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर ताबूत में लेटे कांग्रेस नेता, अस्पताल में किया अनोखा प्रदर्शन
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने दिया बयान
महाकुंभ मेला 2025 पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “चूंकि महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, इसलिए व्यवस्थाएं भी अच्छी होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को जत्थों में गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की अनुमति दी जानी चाहिए। महाकुंभ में आम लोगों के पास रहने के लिए जगह नहीं है। महाकुंभ में सुविधाएं अच्छी नहीं हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीमारियां न फैलें। डुबकी लगाने से पापियों के पाप कैसे धुलेंगे? मुझे ऐसा नहीं लगता। किसी को भी पाप नहीं करना चाहिए। गरीबों की शिक्षा बंद कर दी गई है, नफरत फैलाई जा रही है, स्वास्थ्य सुविधाएं बंद कर दी गई हैं, ये सब पाप हैं और महाकुंभ के प्रबंधन में कई खामियां हैं।”
#WATCH | Mumbai: On #MahaKumbhMela2025, Congress leader Husain Dalwai said, "…Since a large number of people are coming to the Maha Kumbh, the arrangements should also be good… Devotees should be allowed to take a holy dip in the Ganga river in batches… Common people do not… pic.twitter.com/hhtn6aCDCE — ANI (@ANI) January 27, 2025
पाप की बताई परिभाषा
गंगा में डुबकी पर सवाल उठाते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से पाप कैसे धूल जाएंगे। अगर आप पाप करके कुंभ में डुबकी लगाएंगे तो ऐसे पाप नहीं धुलता है, मै ऐसा नहीं मानता। जो पापी लोग है। किसी भी मजहब में पाप न करने की सलाह दी गई है, ऐसा करने से पाप नहीं धूलने वाला। पाप क्या है, महंगाई बढ़ाना, गरीबों की शिक्षा बंद कर दी गई है, नफरत फैलाई जा रही है, स्वास्थ्य सुविधाएं बंद कर दी गई हैं, ये सब पाप हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, मै हज पर भी गया हूं वहां भी लाखों लोग आते है लेकिन वहां के इंतजाम अच्छे है, वहां बड़ा इंतजाम होता है, डिसीप्लीन है। वैसा ही इंतजाम कुंभ में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा कुंभ को लेकर कोई विरोध नहीं है लेकिन कुंभ के प्रबंधन में कई तरह की खामियां है।
Congress leader husain dalwai there are many flaws in management of maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
Jun 24, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Jun 24, 2026 | 10:28 AMFIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
Jun 24, 2026 | 10:27 AMAlka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Jun 24, 2026 | 10:25 AMनवभारत विशेष: लखनऊ अग्निकांड से सबक ले सरकार, दिल्ली का चांदनी चौक भी असुरक्षित
Jun 24, 2026 | 10:23 AMHydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे आपका शरीर भी डिहाइड्रेटेड तो नहीं
Jun 24, 2026 | 10:22 AMपश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजा बुलडोजर, TMC का अवैध दफ्तर जमींदोज; सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ एक्शन
Jun 24, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














