Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव की सिफारिश से राज ठाकरे को अपनाएंगे राहुल गांधी? महाराष्ट्र में बदलेगा सियासी समीकरण!

Raj Thackeray MVA Entry: महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के करीब आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि मनसे की एमवीए में एंट्री होगी। एमवीए इंडिया गठबंधन का छोटा रूप है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 14, 2025 | 09:06 PM

उद्धव-राज ठाकरे, राहुल गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) और बिहार में महागठबंधन दोनों ही इंडिया अलायंस (India Alliance) के स्वरूप हैं। ऐसे में जब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब आ गए हैं, तो यह माना जा रहा है कि दोनों भाई मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है, अगर उद्धव ठाकरे अपने भाई के साथ जाएंगे तो एमवीए का क्या होगा? क्या राज ठाकरे एमवीए में शामिल होंगे?

कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के बीच पहले मतभेद सामने आए थे। अब कांग्रेस ने पहली बार इस पर अपना रुख स्पष्ट किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि एमवीए में मनसे की एंट्री का फैसला इंडिया अलायंस के नेताओं को करना चाहिए। कांग्रेस यह संदेश देना नहीं चाहती कि वह बिहार चुनावों के बीच उत्तर भारतीयों की पिटाई करने वाली मनसे को समर्थन दे रही है, क्योंकि बिहार में चुनावी सरगर्मी अभी जारी है और वहाँ दो चरणों में चुनाव होना है। 14 नवंबर को बिहार के नतीजे आने हैं।

उधर, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली UBT राज के एमवीए में आने के लिए जोर लगा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने स्पष्ट किया कि एमएनएस को एमवीए में शामिल करने का कोई प्रस्ताव या चर्चा अभी नहीं हुई है; इस तरह का निर्णय इंडिया गठबंधन (India Alliance) के नेताओं पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया में केवल यह चर्चा हो रही है कि एमएनएस को महाविकास अघाड़ी में शामिल करने को लेकर नाराजगी या टैक्टिकल बोलबाजी हो रही है।

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की तानाशाही शासन के खिलाफ और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। इस लड़ाई में देशभर के अनेक दलों की भागीदारी से इंडिया गठबंधन का गठन किया गया है। सपकाल ने कहा कि यदि कोई दल इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहता है, तो इसका निर्णय इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर गठबंधन करने का अधिकार है और यह निर्णय राज्य स्तर पर नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नांदेड़ के युवक की दुबई में हुई मौत, CM फडणवीस ने दिखाई तत्परता, ऐसे भारत पहुंचा शव

कुछ राजनीतिक विश्लेषक दोनों भाइयों के एक साथ आने से मुंबई में कांग्रेस गठबंधन को फायदा होने का अनुमान लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली महायुति को एमवीए एकजुट होकर ही टक्कर दे सकती है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने राज के एमवीए में शामिल होने की पिच जारी की है। अब देखना है कि आगे क्या होता है। महाराष्ट्र में आशा की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

Congress first reaction over speculation over raj thackeray joining mva for maharashtra local body polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

2

KDMC में बना नया इतिहास, शिवसेना-BJP गठबंधन का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या पैसे का समझौता?

3

Nagpur Politics: उद्धव सेना को तगड़ा झटका, अधिकृत उम्मीदवार शिंदे गुट में शामिल

4

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.