Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में उत्तर भारतीय ओबीसी, एससी-एसटी को अपनी ओर खींचने की मची होड़, बीजेपी ने बुलाई मीटिंग

मुंबई और आसपास के उपनगरों में रहने वाले उत्तर भारतीय मूल के पिछड़े वर्ग और एससी-एसटी के लोगों के कुछ बुद्धिजीवियों की पहल पर एक मंच पर आने के बाद महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दलों में इस समाज के लोगों को अपनी ओर लुभाने की होड़ मच गई है। मुंबई भाजपा ने सोमवार को आनन-फानन में उत्तर भारतीय ओबीसी, एससी-एसटी नेताओं की बैठक बुलाई है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 01, 2024 | 08:34 PM

भाजपा विधायक आशीष शेलार (नवभारत फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. मुंबई और आसपास के उपनगरों में रहने वाले उत्तर भारतीय मूल के पिछड़े वर्ग और एससी-एसटी के लोगों के कुछ बुद्धिजीवियों की पहल पर एक मंच पर आने के बाद महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दलों में इस समाज के लोगों को अपनी ओर लुभाने की होड़ मच गई है।

मुंबई भाजपा ने सोमवार को आनन-फानन में उत्तर भारतीय ओबीसी, एससी-एसटी नेताओं की बैठक बुलाई है। इसके लिए कुछ ओबीसी नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ओबीसी, एससी-एसटी समाज के कई नेताओं ने ओबीसी, एससी-एसटी बैठक में दूसरे लोगों के मंच पर बैठाने को लेकर आपत्ति जताई है। बहरहाल, इन नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच भाजपा मुंबई महसूस कर रही है कि ओबीसी, एससी-एसटी समाज के लोगों को पार्टी में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए और उनके नेताओं को भी मंच पर जगह दी जानी चाहिए। इसी बात पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार को दादर में पार्टी की बैठक बुलाई है।

उधर शिवसेना (शिंदे गुट) भी ओबीसी, एससी-एसटी समाज को लुभाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए हाल ही में शिवसेना का दामन थामने वाले पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को काम पर लगाया गया है। इसके लिए संजय निरुपम ने विश्वकर्मा समाज की सबसे बड़ी संस्था विश्वकर्मा समिति के हाल में ‘माझी लाडकी बहिन’ का पंजीकरण और ‘बाटी-चोखा’ का कार्यक्रम किया था। इसके पीछे यह मंतव्य था कि उत्तर भारतीय समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर विवाद, सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया औरंगजेब

कांग्रेस में भी उत्तर भारतीय ओबीसी, एससी-एसटी समाज के प्रतिनिधियों की अहमियत अचानक से बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने पार्टी पदाधिकारियों और उत्तर भारतीय सेल को निर्देश दिया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में ओबीसी, एससी-एसटी के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: प्रफुल्ल पटेल की अनिल देशमुख से फिर नाराजगी, काटोल के विकास के मुद्दे पर उठाये सवाल

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता ने पीडीए का फॉर्मूला अपनाया था और ओबीसी, एससी-एसटी समाज के लगभग 50 नेताओं को टिकट दिया था, जिसमें 29 लोग लोकसभा के लिए चुने गए हैं। सपा मुंबई में पीडीए को मजबूत कर रही है। इसके बाद मुंबई भाजपा महसूस कर रही है कि अगर विधानसभा चुनाव जीतना है तो उत्तर भारतीय ओबीसी, एससी-एसटी समाज के प्रतिनिधियों को साथ लेना पड़ेगा।

Competition to attract north indian obc sc st in mumbai bjp called a meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

नेपाल के तख्तापलट से बीजेपी में डर का माहौल! विधायक शाक्य बोले- भारत में भी छिड़ सकता है गृहयुद्ध

2

CP राधाकृष्णन को कहां से मिले एक्स्ट्रा वोट? हो गया सबसे बड़ा खुलासा, BJP ने एक तीर से किए दो शिकार!

3

‘राहुल गांधी लीडर ऑफ प्रोपेगैंड हैं…’, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

4

‘आधी नींद में बयान देते हैं राहुल गांधी’, राम कदम का पलटवार, बोले- इतिहास पढ़ें कांग्रेसी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.