Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल के तख्तापलट से बीजेपी में डर का माहौल! विधायक शाक्य बोले- भारत में भी छिड़ सकता है गृहयुद्ध

MP News: बीजेपी MLA ने कहा कि लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, अफगानिस्तान का हाल खराब है, पाकिस्तान में आतंकवाद पनप रहा है और नेपाल भी बर्बाद हो गया। अब सबकी निगाहें भारत पर हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 11, 2025 | 07:16 PM

बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात अब भारत में भी हो सकते हैं।

शाक्य ने कहा कि देश के अंदर गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए 18 से 30 साल के युवाओं को अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। विधायक पन्नालाल शाक्य राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान बोलते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

क्या बोले बीजेपी विधायक?

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, अफगानिस्तान के हालात खराब हैं, पाकिस्तान में आतंकवाद पनप रहा है और हाल ही में नेपाल भी बर्बाद हो गया। अब सबकी निगाहें भारत पर हैं। अगर हम युवाओं को तैयार नहीं करेंगे तो हमारे देश में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है।

युवाओं को मिले प्रशिक्षण

विधायक ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उनका लिखित प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाए। गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को बताया जाए कि युवाओं का सैन्य प्रशिक्षण तुरंत शुरू किया जाए। इसे जल्द से जल्द शुरू करना जरूरी है। आइए कल्पना करें कि कल अगर हमारे देश में ऐसा कुछ हुआ, तो कौन-कौन सामने आएगा।

‘ऐसा होगा और जरूर होगा’

उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि ऐसा होगा और जरूर होगा, क्योंकि मैं भी इसे देख सकता हूं। यकीन मानिए कि ऐसा कुछ होने वाला है। मैं जिला अधिकारी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि सावधान रहें। वरना जितने स्कूटी लेकर गए हैं यहां से कोई उन्हें दो थप्पड़ लगाएगा और स्कूटी छुड़ा ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम अदालत में हुआ नेपाल हिंसा का जिक्र, CJI गवई बोले- संविधान पर गर्व, जानें क्यों कही ये बात?

नालंदा-सोमनाथ का दिया उदाहरण

विधायक शाक्य ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में 12 हज़ार छात्र और 1200 शिक्षक थे, लेकिन सिर्फ 11 लोगों ने उसे जला दिया। पुस्तकालय छह महीने तक जलता रहा और कोई उसे बचाने नहीं आया। इसी तरह सोमनाथ मंदिर में भी आग लगा दी गई। वहां बहुत से लोग थे, लेकिन वे सोचते रहे कि भगवान भोलेनाथ अपना त्रिशूल निकालेंगे और राक्षस का वध करेंगे। इस पर विश्वास मत करो।

Bjp mla pannalal shakya on nepal coup said india may face civil war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 07:16 PM

Topics:  

  • BJP
  • MP News
  • Nepal Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

आंदोलन के नाम पर डकैती! GEN-Z ने मॉल पर किया हाथ साफ, लूट ले गई कपड़े और शराब, सामने आया VIDEO

2

नेपाल में Gen-Z की आग के पीछे किसका हाथ? महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा दावा, इस मुल्क का लिया नाम

3

CP राधाकृष्णन को कहां से मिले एक्स्ट्रा वोट? हो गया सबसे बड़ा खुलासा, BJP ने एक तीर से किए दो शिकार!

4

नेपाल में पलटा तख्त…ताज के लिए दंगल, PM चुनने को लेकर आपस में भिड़े Gen Z, चले लात-घूंसे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.