वाढवण बंदरगाह से बुलेट ट्रेन तक, पालघर की 5 मेगा परियोजनाओं को CM फडणवीस ने दी रफ्तार
CM Fadnavis Reviews Palghar Mega Infra Projects: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पालघर दौरे के दौरान वाढवण बंदरगाह, बुलेट ट्रेन, नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस पालघर दौरा (सौ. एक्स )
CM Fadnavis Reviews Palghar Mega Infra Projects Update: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पालघर जिले का दौरा कर महाराष्ट्र के विकास के लिए मील का पत्थर मानी जाने वाली पांच प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
इन परियोजनाओं में वाढवण बंदरगाह, बुलेट ट्रेन, नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नारिंगी खाड़ी पुल और उत्तन-विरार समुद्री सेतु शामिल हैं। प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि मुंबई महानगर क्षेत्र को एक महा-आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को आने वाले वर्षों में परिवहन और बुनियादी ढांचे का एक अभूतपूर्व मल्टी-इन्फ्रा बूस्ट मिलने जा रहा है। पालघर जिले में आकार ले रही ये पांच मेगा परियोजनाएं एमएमआर की कनेक्टिविटी की तस्वीर को पूरी तरह से बदल देगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में ‘मिशन ग्रीन मॉनसून’ का आगाज: फांसीचा डोंगर पर पौधारोपण के साथ 25 अक्टूबर तक चलेगा हरित अभियान
पहले ही दिन 1.66 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, संभाजीनगर ने हासिल किया 84% लक्ष्य
छत्रपति संभाजीनगर: पहली बारिश में नई जलापूर्ति योजना फेल, 10-11 दिन पर पहुंची पानी सप्लाई
MVA की बैठक से 24 विधायक रहे गैरहाजिर, महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज
नए बंदरगाह, हवाई अड्डे, हाई-स्पीड रेल और समुद्री सेतुओं के इस एकीकृत नेटवर्क से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी बढ़ोतरी होने से अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी वृद्धि होगी।इन ढांचागत बदलावों के पूरा होने से मुख्य मुंबई शहर पर से जनसंख्या और यातायात का भारी दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज चिंचणी, पालघर येथे प्रस्तावित वाढवण बंदर प्रकल्पाच्या आराखड्याची पाहणी करून या परिसरात सुरू असलेल्या विविध पायाभूत सुविधा विकासकामांचा आढावा घेतला. यावेळी मंत्री गणेश नाईक, मंत्री नितेश राणे, खासदार डॉ. हेमंत सवरा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित… pic.twitter.com/86SMLHy9uN — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 28, 2026
व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई ऊर्जा
पालघर के चिंचणी समुद्र तट पर प्रस्तावित वाढवण ग्रीनफील्ड बंदरगाह एमएमआर के औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा देगा। लगभग 76,220 करोड़ रुपए की भारी लागत से 1,448 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह नेक्स्ट जेनरेशन गहरा समुद्री बंदरगाह अगले 60 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।
यह बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) के पूरक के तौर पर काम करेगा, जिससे वैश्विक निर्यात का खर्च और समय घटेगा। इसके शुरू होने से विनिर्माण और पैकेजिंग उद्योगों का एक नया गलियारा तैयार होगा, जो लाखों की संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
कनेक्टिविटी होगी हाई-स्पीड
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ रहे यात्री और माल ढुलाई के दबाव को कम करने के लिए पालघर में नया वाढवण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रस्तावित है। यह हवाई अड्डा विशिष्ट माल ढुलाई गलियारे (डीएफसीसी), बुलेट ट्रेन और मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के करीब होने के कारण एमएमआर का तीसरा बड़ा विमानन केंद्र बन जाएगा, इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बोईसर स्टेशन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस स्टेशन के बनने से मुंबई के बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) से पालघर तक की दूरी महज कुछ मिनटों में सिमट जाएगी।
ये भी पढ़ें :- MVA की बैठक से 24 विधायक रहे गैरहाजिर, महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज
एमएमआर का होगा सर्वांगीण विकास
सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए दो बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जिनका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा। लगभग 850 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 4.10 किलोमीटर लंबा नारिंगी खाड़ी पुल वसई-विरार को सफाले, पालघर और बोईसर से सीधे जोड़ेगा। इससे यात्रा की दूरी 40 किलोमीटर और समय लगभग 45 मिनट कम हो जाएगा, इसके अलावा, लगभग 58,754.51 करोड़ रुपए की लागत वाला छह लेन का उत्तन-विरार समुद्री सेतु दक्षिण मुंबई से अहमदाबाद तक के सफर को बेहद तेज और सुरक्षित बनाएगा, जिससे एमएमआर के भीतर श्रम गतिशीलता बहुत आसान हो जाएगी।
