MVA की बैठक से 24 विधायक रहे गैरहाजिर, महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज

MVA Meeting 24 MLAs Absent: मविआ की बैठक में 24 विधायकों की गैरमौजूदगी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलें तेज हो गई हैं। शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया है कि कई विधायक नेतृत्व से नाराज हैं।
MVA Meeting 24 MLAs Absent News
Uday Samant (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MVA Meeting 24 MLAs Absent News: महाविकास आघाड़ी (मविआ) के 24 विधायकों की बैठक से गैर हाजिरी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

शिवसेना शिंदे गुट के नेता और मंत्री उदय सामंत ने इन विधायकों की नाराजगी का जिक्र करते हुए संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में 'मविआ' को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि अब किसी 'ऑपरेशन टाइगर' की जरूरत ही नहीं है क्योंकि कई जनप्रतिनिधि खुद ही शिंदे गुट के साथ आने के इच्छुक हैं। उदय सामंत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी की मुंबई बैठक में 24 विधायक शामिल नहीं हुए।

विधायकों के मन में नेतृत्व को लेकर नाराजगी

उनके मुताबिक, यह केवल संयोग नहीं है बल्कि इन विधायकों के मन में नेतृत्व को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट इन विधायकों से बातचीत करेगा और यदि कोई स्वेच्छा से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व को स्वीकार करना चाहता है तो उसका स्वागत किया जाएगा।

वहां कोई रहना ही नहीं चाहता है : शिरसाट

सामंत के दावे को बल देते हुए सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब विधायकों के दल बदलने की चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट को 'ऑपरेशन टाइगर-3' चलाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कई विधायक और जनप्रतिनिधि खुद ही ठाकरे गुट में नहीं रहना चाहते। उन्होंने कहा कि जो भी उनके साथ आना चाहेगा उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com