Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM फडणवीस ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी, अब सिर्फ 9 घंटे 30 मिनट में नांदेड़ से मुंबई

Mumbai News: नांदेड़-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस से मराठवाड़ा और राजधानी के बीच दूरी होगी कम। यात्रियों को मिलेगी तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 27, 2025 | 10:12 AM

सीएम फडणवीस, नांदेड़-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मराठवाड़ा और मुंबई के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिल गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को ऑनलाइन समारोह के माध्यम से नांदेड़-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई शुरुआत से नांदेड़ और मुंबई के बीच आवागमन तेज, सुविधाजनक और किफायती हो जाएगा, जो क्षेत्र के विकास के नए द्वार खोलेगा।

अधिकारियों के अनुसार नांदेड़ और मुंबई के बीच कुल दूरी 610 किलोमीटर है। वंदे भारत इस दूरी को लगभग 9 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी। मौजूदा ट्रेनों की तुलना में यह यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन की यात्री क्षमता 500

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल लगातार आधुनिक और आरामदायक बन रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस इसका बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रेन की यात्री क्षमता 500 है, जिसे बढ़ाकर 1,440 करने का प्रस्ताव रखा गया है। डिब्बों की संख्या भी 8 से बढ़ाकर 20 की जाएगी, ताकि यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें- हजूर साहिब नांदेड़ से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त को सीएम फडणवीस करेंगे उद्घाटन

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। नांदेड़ के हुजूर साहिब स्टेशन से बुधवार को इसका पहला प्रस्थान हुआ। वहीं, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से यह सेवा सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगी, गुरुवार को छोड़कर।

अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन तीर्थयात्रियों और नियमित यात्रियों दोनों के लिए आरामदायक और वातानुकूलित सुविधा प्रदान करेगी। सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखकर यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया गया है।

इस नई शुरुआत से मराठवाड़ा का मुंबई से संपर्क और मजबूत होगा। यात्रा का समय घटने से जहां व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। यात्रियों के लिए यह न केवल तेज बल्कि आरामदायक यात्रा अनुभव साबित होगी।

Cm fadnavis flagged off vande bharat from nanded to mumbai in just 9 hours 30 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

1 सितंबर से दौड़ेगी दक्षिण एशिया की सबसे तेज रो-रो सेवा, मुंबई से रत्नागिरी सिर्फ 5 घंटे में

2

ढोल-ताशों की धुन में बाप्पा का आगमन, आकर्षक मूर्तियों व सजावट से सजी शहर की रौनक

3

अश्लील वीडियो देखने से रोका तो बेटों ने पिता पर किया हमला, दोनों आरोपी नामजद

4

पालघर के विरार में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, दो की मौत, कई घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.