अपने विधायक को समझा दें…सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दी नसीहत
Maharashtra politics: महाराष्ट्र पुलिस को लेकर हाल ही में एकनात शिंदे के विधायक के बयान से सीएम देवेंद्र फडणवीस भड़क गए। सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से बात की और विधायक को चेतावनी दी है।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस और संजय गायकवाड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक ने बयान दिया था। इस बयान पर सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नाराजगी जाहिर की है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से बात की है, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने अपने विधायक संजय गायकवाड को फटकार लगाई है।
संजय गायकवाड़ के बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि पुलिस के खिलाफ इस तरह के बयान देना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। मैं एकनाथ शिंदे से बात करूंगा और कहूंगा कि वह उन्हें (संजय गायकवाड) को सख्त चेतावनी देनी चाहिए और समझाना चाहिए। अगर वह इसी तरह के बयान दोहराते रहे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जब संजय गायकवाड़ से नेता अर्जुन खोतकर और उनके बेटे को मिली धमकियों के बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा कि हमें धमकियां मिलती रहती हैं। समाज में जब कोई अच्छा काम करता है तो उनको धमकियां मिलती रहती हैं। जब मेरी गाड़ी उड़ाने की कोशिश की गई तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। ऐसा कहते हुए संजय गायकवाड ने महाराष्ट्र पुलिस को अक्षम बताया।
सम्बंधित ख़बरें
स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
मरीजों को आसान सहायता दिलाने की तैयारी, Maharashtra Health Schemes के लिए बनेगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
Satara ZP Election विवाद के बाद कई IPS अधिकारियों के तबादले, एकनाथ शिंदे गुट के आरोपों का दिखा असर
Women Reservation Bill पर देवेंद्र फडणवीस का विपक्ष पर तीखा पलटवार, बोले- महिलाओं के साथ विश्वासघात
एकनाथ शिंदे ने दी चेतावनी
एकनाथ शिंदे ने पुलिस के बारे में संजय गायकवाड़ के विवादास्पद बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस तरह के आपत्तिजनक बयान जन प्रतिनिधियों के लिए उचित नहीं हैं। इसलिए आगे से कुछ भी बोलते समय सावधानी रखना, एकनाथ शिंदे ने संजय गायकवाड़ को यह समझा दिया है। कुछ पुलिस अधिकारियों के आपत्तिजनक व्यवहार के लिए पूरी पुलिस व्यवस्था को दोषी ठहराना बेहद गलत है। महाराष्ट्र पुलिस बल त्याग और बहादुरी का प्रतीक है। एकनाथ शिंदे ने संजय गायकवाड़ को चेतावनी देते हुए कहा है कि, “भविष्य में इस तरह का बयान न दें।”
50 लाख लेकर 50 हजार दिखाती है – गायकवाड
संजय गायकवाड ने सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मिली फटकार के बाद अपना रूख नरम किया था। गायकवाड ने अपने साथ हुए वाक्या पर फोकस करते हुए बताया कि जो उनके साथ हुआ है इस पर उन्होंने बयान दिया था। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय गायकवाड ने महाराष्ट्र पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस 50 लाख रुपए का माल पकड़ती है तो 50 हजार का माल घोषित करती है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संजय गायकवाड ने कहा था कि महाराष्ट्र पुलिस को भ्रष्ट और अक्षम बताते हुए कहा कि मेरे घर के सामने मेरी कार जला दी गई।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
लेकिन, इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने खासकर बुलढाणा की महाराष्ट्र पुलिस को चोरों का सरदार बताते हुए सवाल किया था कि चोरी का माल पुलिस वालों के घर में कैसे पहुंचता है? बेनामी पत्र के जरिए अपने बेटे को मिली जान की धमकी के संदर्भ में उन्होंने कहा की बेटे तक पहुंचने से पहले उन्हें संजय गायकवाड का सामना करना होगा।
हर कानून के साथ बढ़ता हफ्ता
संजय गायकवाड ने कहा था कि हर नए कानून के साथ पुलिस का हफ्ता बढ़ता जाता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया था कि शराब बंदी, गुटखा बंदी लेकिन यदि पुलिस तय कर ले कि हम खुद एक साल तक गलत काम नहीं करेंगे तो सब कुछ सही हो जाएगा।
पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा…देश को भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम, शरद पवार ने ऐसा क्यों कहा?
