‘जूता कांड’ के बाद महाराष्ट्र पहुंचे CJI गवई, नेपाल-बांग्लादेश, श्रीलंका का हवाला देकर कही ये बात
CJI BR Gavai News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई शीर्ष अदालत में शर्मनाक घटना के बाद पहली बार महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CJI गवई (Image- Social Media)
Mumbai News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बी. आर. गवई ने ‘जूता कांड’ के बाद महाराष्ट्र दौरे पर एक बड़ा बयान दिया है। रत्नागिरी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति अपने पड़ोसी देशों की तुलना में अलग और बेहतर है, और इसका श्रेय भारतीय संविधान को जाता है।
भारत की अखंडता संविधान की देन: CJI गवई
सीजेआई गवई ने कहा, “हम अपने राष्ट्र को एकजुट देखते हैं — चाहे युद्ध का समय हो या शांति का, यहां तक कि जब देश ने आंतरिक आपातकाल का सामना किया, तब भी भारत अखंड रहा।” उन्होंने नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का हवाला देते हुए कहा कि जब हम भारत की इन देशों से तुलना करते हैं, तो स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। यह अंतर भारत के संविधान की मजबूती के कारण है।
बाबासाहेब आंबेडकर को किया याद
अपने भाषण में उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उद्धृत करते हुए कहा, “जब तक भारत में सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र स्थापित नहीं होता, तब तक राजनीतिक लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई…दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO
उन्होंने बताया कि न्यायिक ढांचे को मजबूत करने के पीछे यही सोच है कि न्याय हर नागरिक तक पहुंचे। “विकेंद्रीकरण”, यानी न्यायिक संसाधनों और सुविधाओं को छोटे शहरों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गवई ने कहा कि “बाबासाहेब द्वारा निर्मित संविधान ही वह नींव है जिस पर आज भारत खड़ा है और आगे बढ़ रहा है।”
