पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Devendra Fadnavis Vitthal Pooja: आषाढ़ी एकादशी पर CM देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर में महापूजा की। उन्होंने 'पंढरपुर कॉरिडोर' के विकास और प्रभावित व्यापारियों व नागरिकों के उचित पुनर्वास का भरोसा दिया।
- Written By: रूपम सिंह
मुख्यमंत्री फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ashadhi Ekadashi Pandharpur Wari: आषाढ़ी शुद्ध एकादशी पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ राज्य के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर में भगवान विठ्ठल और रुक्मिणी की पूजा की। इस मुख्य शासकीय महापूजा के बाद आयोजित सत्कार समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ‘पंढरपुर कॉरिडोर’ का विकास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास कर अगले ढाई वर्षों में परियोजना पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पंढरपुर आते हैं, जबकि मंदिर परिसर में जगह सिमित है। कॉरिडोर बनने से दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना में स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
नागरिकों को आवास और किरायेदारों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इस कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे स्थानीय व्यवसायियों का व्यापार बढ़ेगा, नागरिकों को घर मिलेंगे और किरायेदारों की भी उचित व्यवस्था होगी। परिसर में जगह कम होने के कारण इस वर्ष विकास कार्य शुरू किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
श्रद्धालुओं का बना रिकॉर्ड, दर्शन के लिए 25 किमी लंबी कतार
- फडणवीस ने कहा कि इस वर्ष आषाढ़ी वारी में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया।
- दर्शन के लिए 25 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी, फिर भी श्रद्धालुओं ने विठ्ठल नाम का जाप करते हुए धैर्य के साथ दर्शन किए।
- उन्होंने चंद्रभागा नदी की स्वच्छता और प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
- मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वारी का संदेश देने वाली दिंडियों को ‘श्री विठ्ठल निर्मल दिंडी’ पुरस्कार प्रदान किए।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के भक्त निवास का भूमिपूजन किया।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
किसानों के फैसलों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वारकरी, किसान और श्रमिकों की सेवा ही भगवान विठ्ठल की सच्ची सेवा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 56 लाख किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और बकाया बिजली बिल माफी जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया।
वारी में पहली बार एयर एम्बुलेंस सेवा
65 पहली बार एयर एम्बुलेस आषाढी वारी के इतिहास में सेवा शुरू की गई। छत्रपति संभाजीनगर से आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पंढरपुर से एयर एम्बुलैस द्वारा सोलापुर भेजा गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं विमानतल पर पहुंचकर मरीज का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
