महायुति में हो रहा अजित का अपमान, संजय राउत का दावा, बोले- पवार को बिना बताए लिया फैसला
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में पक्ष-विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी चल रही है। विपक्ष ने दावा किया है कि महायुति में उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद अजित पवार का अपमान किया जा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने 20 मई को मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में दोबारा सत्ता में आई महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में पहले छगन भुजबल को नजरअंदाज किया गया था। इसके बाद भुजबल ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
इतना ही नहीं, उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांसद सुनील तटकरे और सांसद प्रफुल पटेल पर भी आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के भी संकेत दिए थे। लेकिन अंततः छगन भुजबल को मंत्री पद देकर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसी बीच, अब छगन भुजबल के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है।
अजित पवार को बिना बताए लिया फैसला
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री अजित को बिना बताए भुजबल को मंत्री बनाया है। संजय राउत के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। संजय राउत ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा अजित का अपमान जारी है। यानी अजित पवार को बिना पूछे, उनके ही पार्टी के नेता भुजबल को भाजपा ने मंत्री बना दिया। इसलिए अब अजित को नींद भी नहीं आती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
‘परजीवी’ टिप्पणी पर सीजेआई सूर्यकांत की सफाई, बोले- बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
संजय राउत ने दावा करते हुए कहा जिस पार्टी के वो प्रमुख हैं, उसी पार्टी के एक नेता को (भुजबल) को दिल्ली से आदेश आने पर मंत्री बनाया गया। अब ऐसे में क्या किया जा सकता है? कल को एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेताओं के बारे में भी दिल्ली से आदेश आएंगे, कुछ लोग उस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं।
यह कब हुआ? विपक्ष के सवालों से घिरी सरकार, अमित शाह के दावों को ठहराया झूठा
सुप्रिया सुले को सत्ता की प्यास लगी होगी
सांसद राउत ने एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “सत्ता की प्यास भले ही लगी हो, लेकिन कोई नाली का पानी नहीं पीता”, ऐसी सलाह उन्होंने सांसद सुले को दिया है। बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि शरद पवार की पार्टी के कुछ नेता भाजपा में जा सकते हैं।
