Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस से मिले छगन भुजबल, फिर घर पर बैठकर एनसीपी के दिग्गजों की सीक्रेट चर्चा, जानें इस मीटिंग का राज

Chhagan Bhujbal Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर छगन भुजबल ने देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात। क्या केंद्र में जाएंगे छगन भुजबल और राज्य कैबिनेट में समीर भुजबल की लगेगी लॉटरी?

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 06, 2026 | 03:47 PM

देवेंद्र फडणवीस और छगन भुजबल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chhagan Bhujbal Devendra Fadnavis Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर राज्यसभा की खाली सीट और राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर बड़ी हलचल देखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए छगन भुजबल को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी महत्वाकांक्षा से छगन भुजबल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब महायुती के बीच का यह निर्णय बिना फडणवीस से बातचीत के कैसा होगा? इसी सिलसिले में छगन भुजबल व पार्टी के अन्य बड़े दिग्गज सीएम से मिलने पहुंचे।

राणा के लाम की चर्चा और भुजबल की सीक्रट मीटिंग

सूत्रों के अनुसार, इस सीट के लिए पहले भाजपा नेता नवनीत राणा के नाम की चर्चा हुई थी, जिससे एनसीपी के भीतर काफी बेचैनी और असंतोष पैदा हो गया था। इसी तनावपूर्ण पृष्ठभूमि में शनिवार को एनसीपी के प्रमुख नेताओं सांसद पार्थ पवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और खुद छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस उच्च-स्तरीय बैठक के बाद भुजबल के निवास पर भी चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी जल्द ही छगन भुजबल के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

मेरी जगह मेरा बेटा संभालेग – छगन भुजबल

इस शक्ति परिवर्तन की सबसे महत्वपूर्ण शर्त सत्ता का हस्तांतरण है। छगन भुजबल ने यह प्रस्ताव रखा है कि यदि वे केंद्र में जाते हैं, तो राज्य में उनके हिस्से का मंत्री पद और उनकी विधायक की सीट उनके परिवार के ही किसी सदस्य, विशेष रूप से समीर भुजबल को दी जाए। समीर भुजबल के लिए यह एक बड़ी लॉटरी साबित हो सकती है, क्योंकि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग पर फडणवीस के साथ गंभीर चर्चा हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में हाईवोल्टेज ड्रामा! शराबी ने पुलिस पर थूका, कॉलर पकड़कर दी जान से मारने की धमकी, जानें क्या है मामला

पत्नी की डायरी और अनैतिक अफेयर का सच, बीड में लेखपाल खतरनाक कदम, सदमे में पूरा परिवार

नीट पेपर लीक: मोटेगांवकर की RCC क्लासेस बंद कराने को लेकर लातूर में भारी बवाल, हत्या का केस दर्ज कराने की मांग

गुटबाजी पर शिंदे सख्त, संभाजीनगर में सियासी सुलह; एक वाहन में दिखे शिरसाट और अब्दुल सत्तार

यह भी पढ़ें: Navi Mumbai Airport पर लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया अनावरण

छगन भुजबल का सपना: तबला भी मेरा और डग्गा भी मेरा

अब यह पूरी बातचीत इस बात पर केंद्रित है कि छगन भुजबल अपनी राजनीतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए केंद्र की राजनीति में प्रवेश करें और राज्य में समीर भुजबल के माध्यम से अपनी पकड़ बनाए रखें। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की प्रतीक्षा है कि क्या एनसीपी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा करती है और क्या छगन भुजबल के आग्रह के अनुसार समीर भुजबल को वास्तव में कैबिनेट में जगह मिलती है। यह घटनाक्रम आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 और महाराष्ट्र की आंतरिक राजनीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Chhagan bhujbal devendra fadnavis meeting rajya sabha election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Political News
  • NCP
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.