‘BJP कार्यकर्ताओं के फोन-चैट पर नजर’, मंत्री बावनकुले के बयान पर बवाल, राउत ने किया तीखा वार
Chandrashekhar Bawankule महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के पार्टी कार्यकर्ताओं पर नजर वाले बयान के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है। संजय राउत ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule Controversial Statement: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में भंडारा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान भाजपा नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विद्रोह करने वाले के लिए नेताओं के दरवाजे 5 साल के लिए बंद हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी के मोबाइल फोन और वॉट्स ऐप ग्रुप को सर्विलांस पर रखा गया है।
भंडारा भाजपा के दिवाली स्नेह मिलन समारोह में बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को यह कहकर सकते में डाल दिया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पार्टी में संभावित बगावत को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं के फोन कॉल और मोबाइल वाट्सएप चैट पर नजर जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष
श्याम टेलर के दौरे से पहले बैनर-पोस्टरों से पटा इंदौर, शहर की खूबसूरती पर लगा राजनीतिक रंग
‘ऑपरेशन टाइगर की बात करने वालों का अमित शाह ने 100 बार किया ऑपरेशन’, संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला
घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
कोई विद्रोह करेगा, तो पार्टी को नुकसान होगा। एक भी गलत बटन दबाने से देवेंद्र फडणवीस सरकार और केंद्र सरकार की सारी योजनाएं धरी की धरी रह जाएंगी। इसलिए, गलत बटन दबाकर भंडारा को बर्बाद नहीं करें।
राउत ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
संजय राउत ने बावनकुले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान से ये तो स्पष्ट हो गया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। राउत ने आगे कहा कि ये सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ नहीं हो रहा है। बल्कि विपक्ष के सभी नेताओं और पत्रकारों के साथ भी हो रहा है। उनके फोन भी नजर रखी जा रही है और उनके व्हाट्सएप पर आने और जाने वाले संदेश पढ़े जा रहे हैं।
संजय राउत ने कहा कि बावनकुले, उनकी टीम और रवींद्र चव्हाण ने बीजेपी से जुड़े मुंबई के कुछ प्रसिद्ध बिल्डर व नागपुर के कुछ संगठनों के साथ मिलकर एक वॉर रूम खोला है। यह संगठन पेगासस से भी ज्यादा आधुनिक है। इन्होंने मुंबई, पुणे और नागपुर में फोन टैपिंग की मशीनें लगाई हैं।
राउत ने की गिरफ्तारी की मांग
राउत ने मांग की कि बावनकुले को फडणवीस तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें तथा उनके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनसे पूछताछ भी की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश के गृह मंत्री को तुरंत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करना चाहिए।
बावनकुले ने पूछा- संजय राउत कौन हैं?
संजय राउत के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए मंत्री बावनकुले ने कहा कि चुनावों के दौरान कई नकारात्मक और सकारात्मक खबरें आती हैं। हमारा सिस्टम हमारे कार्यकर्ताओं की टिप्पणियों की जांच करने के लिए काम कर रहा है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के एक लाख ग्रुप बनाए हैं और ये सभी वॉर रूम से जुड़े हुए हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पास इसकी जानकारी होती है। वे हर चीज की जांच करते हैं।
यह भी पढ़ें:- रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाने…
वॉट्सएप ग्रुप के जरिए वे इस पर काम करते हैं कि जनता की अपेक्षाओं पर क्या काम किया जाना चाहिए, क्या समस्याएं हैं, तो इस पर संजय राउत क्यों तकलीफ हो रही है? बावनकुले ने बताया कि इसी वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद होता है। ग्रुप पर कमेंट्स पढ़कर भूमिका तय की जाती है।
नकारात्मक भावनाएं नष्ट होती हैं और सकारात्मकता का निर्माण होता है। इससे कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच संवाद बेहतर होता है। ऐसे में हमारी पार्टी के अंदरूनी मामलों में बोलनेवाले संजय राऊत कौन होते हैं?
