मुंबई में रविवार को मध्य रेलवे का मेगा ब्लॉक, जानिए कौन-कौन से रूट्स पर होगा असर
मध्य रेल का मुंबई मंडल 25 अगस्त को अपने उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मेगा ब्लॉक के दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.05 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मध्य रेल का मुंबई मंडल 25 अगस्त को अपने उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मेगा ब्लॉक के दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.05 बजे तक प्रभावित रहेंगी। सीएसएमटी से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अपने-अपने निर्धारित ठहराव पर रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। ठाणे से आगे की फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन रहेंगी प्रभावित
पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी मुंबई की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सीएसएमटी मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। साथ ही पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांस हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें:- येवला विधानसभा सीट: महाराष्ट्र की वह सीट जहां दिखता है छगन का चुनावी ‘भुजबल’, इस बार मिलेगी चुनौती?
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway: मुंबई लोकल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दादर और नायगांव में तकनीकी काम के कारण ट्रेनें रद्द
मध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी
मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
मुंबई और अयोध्या के बीच 2 विशेष ट्रेन
रेलवे यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और अयोध्या के बीच 2 विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का हाल्ट कल्याण, इगतपुरी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ रहेगा। विशेष ट्रेन के लिए बुकिंग 26 अगस्त को 12 बजे से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में एनडीए पर प्रेशर बना रहे ओपी राजभर, जानिए चुनावी समर में क्या होगा इसका असर?
सीएसएमटी-अयोध्या विशेष
विशेष ट्रेन 01019 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से गुरुवार 29 अगस्तर को 23.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वहीं विशेष ट्रेन 01020 अयोध्या कैंट से शनिवार 31 अगस्त को 23.40 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
