मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
Central Railway Block: मध्य रेलवे 6-7 मई की रात उंबरमाली और आटगांव के बीच विशेष पॉवर ब्लॉक लेगा। कसारा लोकल और विदर्भ, अंत्योदय जैसी कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
ट्रेन की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Central Railway Special Block: मुंबई,मध्य रेल मुंबई मंडल के अंतर्गत उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण हटाने एवं पोर्टल निर्माण कार्य हेतु विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। बताया गया कि उक्त दो स्टेशनों के बीच सिग्नल S2 पर अतिक्रमण हटाने व पोर्टल निर्माण कार्य के लिए 6 व 7 मई (बुधवार/गुरुवार मध्यरात्रि) को उंबरमाली और अटगांव स्टेशनों के बीच विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक होगा।
ट्रेनें होंगी प्रभावित
बुधवार रात से गुरुवार सुबह 4.10 बजे तक चलने वाले ब्लॉक सेक्शन में उंबरमाली से आटगांव तक पूर्वोत्तर दिशा की अप और डाउन लाइनें प्रभावित होंगी। इससे
कसारा-सीएसएमटी लोकल एन2, जो कसारा से 03:51 बजे प्रस्थान करने वाली थी, 4:20 बजे प्रस्थान करेगी। कसारा स्टेशन पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 20104 भटनी-एलटीटी एक्सप्रेस 2.45 बजे से 4.10 बजे तक,
- ट्रेन संख्या 11002 बल्हारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस 3.23 बजे से 4.15 बजे तक रेगुलेट होगी। इसी तरह इगतपुरी स्टेशन पर
- ट्रेन संख्या 22110 बल्हारशाह-एलटीटी एक्सप्रेस 2.55 बजे से 3.35 बजे तक रेगुलेट होगी।
- ट्रेन संख्या 15101 छपरा-एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस 3.05 बजे से 3.40 बजे तक रेगुलेट होगी।
- भुसावल मंडल पर भी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को 20 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 12112 अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस और
- ट्रेन संख्या 12106 गोंदिया-सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस। इस दौरान
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
बारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
कोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक
यदि कोई मेल/एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चलती है या उसे रेशेड्यूल किया जाता है, तो उसे भी परिचालन सुविधा के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा। मध्य रेल के अनुसार ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं।
