स्पेशल ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित

Central Railway Special Block: मध्य रेलवे ने सायन रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए 17 से 25 जून तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। कुछ सेवाएं आंशिक रूप से संचालित होंगी।

अपूर्वा नायक

Central Railway Special Block News: मध्य रेलवे ने CSMT-कुलों के बीच 5वीं और छठी रेल लाइन परियोजना के तहत सायन रोड ओवर ब्रिज (कल्याण छोर) पर गर्डर लॉन्विंग कार्य के लिए 17 जून से 25 जून तक विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लेने की घोषणा की है।

यह ब्लॉक प्रतिदिन मध्यरात्रि के दौरान 2 से 4 घंटे तक माटुंगा और कुर्ला के बीच सभी रेल लाइनों पर लिया जाएगा। कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

18 जून को सीएसएमटी-ठाणे और ठाणे-सीएसएमटी लोकल रद्द रहेंगी। वहीं 19 जून को सीएसएमटी-ठाणे लोकल रद्द रहेगी, जबकि बदलापुर-परेल, खोपोली-परेल और बदलापुर-सीएसएमटी लोकल को कुर्ला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

सायन रोडः ठाणे-कुर्ला लोकल को CSMT तक बढ़ाया जाएगा

  • ठाणे-कुर्ला लोकल को सीएसएमटी तक बढ़ाया जाएगा। 20 जून से 25 जून तक प्रतिदिन सीएसएमटी से रात 12:24 बजे रवाना होने वाली ठाणे लोकल और ठाणे से सुबह 4:04 बजे रवाना होने वाली सीएसएमटी लोकल रद्द रहेगी। 18 व 19 जून की रात ट्रेन संख्या 11020 भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस को कुर्ला स्टेशन पर 17 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
  • मध्य रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक सायन रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग और पांचवीं छठी लाइन परियोजना के कार्यों के लिए आवश्यक है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील किया है।

ट्रेन समय-सारणी की जानकारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन समय-सारणी की जानकारी लेने तथा होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य मुंबई की रेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच