Central Railway Mumbai Division की कमाई में बड़ा उछाल, अप्रैल 2026 में 570 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
Central Railway Mumbai Division ने अप्रैल 2026 में 570 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई दर्ज की है। टिकट चेकिंग अभियान, विज्ञापन अनुबंध और गैर-किराया आय में वृद्धि इसका मुख्य कारण रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
सेंट्रल रेलवे राजस्व वृद्धि (सौ. सोशल मीडिया )
Central Railway Mumbai Division Revenue Growth: मध्य रेल के मुंबई मंडल ने अप्रैल 2026 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए अपनी कमाई में 570 करोड़ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी किया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल 2025 में प्राप्त 528.17 करोड़ रुपए की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोचिंग आय, टिकट चेकिंग अभियान और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए शुरू की गई नई वाणिज्यिक पहलों का इस वृद्धि में बड़ा योगदान रहा है। मध्य रेल के अनुसार अप्रैल 2026 में मंडल का कुल कोचिंग राजस्व 353.06 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.12 प्रतिशत अधिक है।
वहीं टिकट चेकिंग अभियानों से होने वाली आय में रिकॉर्ड 165.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टिकट जांच से मंडल को 16.13 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 6.07 करोड़ रुपए था।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
गैर-किराया आय के क्षेत्र में भी मुंबई मंडल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अप्रैल 2026 में विविध राजस्व 13.44 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि गैर-किराया आय 10.27 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32.38 प्रतिशत अधिक है।
राजस्व बढ़ाने के लिए किए गए कई अनुबंध
- रेलवे प्रशासन ने राजस्व बढ़ाने के लिए कई नए अनुबंध किए हैं। ठाणे, पनवेल, ट्रॉम्बे और तारघर स्टेशनों पर आउट ऑफ होम विज्ञापन अनुबंधों से 3.55 करोड़ रुपए की आय होगी।
- वहीं ईएमयू रेक की बाहरी विनाइल रैपिंग, वंदे भारत एक्सप्रेस और महानगरी एक्सप्रेस में विज्ञापन अनुबंधों से भी रेलवे को लाखों रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें :- घोड़बंदर रोड पर एमएमआरडीए का इंजीनियरिंग कमाल, 252 टन वजनी फुट ओवर ब्रिज तैयार
इन सुविधाओं से मिलेगा लाभ
इसके अलावा रेलवे ने डोंबिवली-ठाकुर्ली के बीच गेमिंग जोन सुविधा, विभिन्न गुड्स शेड और अस्पताल परिसरों में वेटिंग रूम-कम-कैटीन, एलटीटी, कसारा और वासिंद स्टेशनों पर किराना एवं फोटोकॉपी स्टोर, माथेरान स्टेशन पर रिलैक्सेशन मसाज वेयर और कई स्टेशनों पर आपातकालीन चिकित्सा कक्ष जैसी सुविधाओं के लिए भी नए अनुबंध प्रदान किए है।
