Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा संचालन

Mumbai Local: मध्य रेल 19 जुलाई को इंजीनियरिंग कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लेगी। ट्रांस-हार्बर लाइन की कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 10-15 मिनट देरी से चलेंगी।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 17, 2026 | 08:30 PM

मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Trans Harbour Services: मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए रविवार 19 जुलाई को उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कई लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

मुख्य लाइन

विद्याविहार एवं ठाणे के बीच 5वीं एवं 6वीं लाइन पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मेगा ब्लॉक से कुछ डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को विद्याविहार स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा ठाणे स्टेशन पर पुनः 5वीं लाइन पर लिया जाएगा। ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर लगभग 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी। इनमें 11055 एलटीटी–गोरखपुर एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस, 16345 एलटीटी–तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस, 17222 एलटीटी–काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस शामिल होगी।

11010 पुणे–सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस,12124 पुणे–सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस,12134 मंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस, 13201 राजगीर–एलटीटी एक्सप्रेस,17221 काकीनाडा पोर्ट–एलटीटी एक्सप्रेस,12126 पुणे–सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस,22226 सोलापुर–सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस,12168 बनारस–एलटीटी एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा–सीएसएमटी एक्सप्रेस,12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा विद्याविहार स्टेशन पर पुनः 6वीं लाइन पर लिया जाएगा। ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर लगभग 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

गेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी

पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्‍टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन

ट्रांस-हार्बर लाइन

मध्य रेल द्वारा 19 जुलाई को ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप एवं डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रैक रखरखाव और इंजीनियरिंग कार्य किए जाएंगे। ब्लॉक अवधि में ठाणे–वाशी, नेरुल और पनवेल के बीच चलने वाली सभी अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लोकल सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यह मेगा ब्लॉक सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया गया है।

यह भी पढ़ेः- ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी

डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएं

ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए प्रातः 10.35 बजे से 4.07 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली सभी सेवाएं निरस्त रहेंगी। अप ट्रांस-हार्बर पर पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए प्रातः 10.25 बजे से 4.09 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली सभी सेवाएं निरस्त रहेंगी। मध्य रेल के अनुसार ये मेगा ब्लॉक आधारभूत संरचना के रखरखाव तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Central railway mega block mumbai local trans harbour services on 19 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 08:30 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Indian Railway News
  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mail Express
  • Mumbai Train
  • Mumbai Train Mega Block

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.