Cannes Film Festival में भारतीय संस्कृति का जलवा, सीमा सिंह ने केप पर फ्लॉन्ट किए ‘सात चक्र’ और ‘ब्रह्मकमल’
Cannes Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सीमा सिंह ब्रह्मकमल और धातु से बने सात चक्रों वाला अनोखा केप पहनकर उतरीं। जानिए फैशन के पीछे छिपी इस अनूठी भारतीय फिलॉसफी की कहानी।
- Written By: आकाश मसने
Cannes Film Festival में सीमा सिंह और श्रेय सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)
Seema Singh In Cannes Film Festival: फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के रंगमंच पर इस बार सिर्फ फैशन का जलवा नहीं बिखरा, बल्कि वहां भारतीय दर्शन और संस्कृति की एक गहरी छाप भी देखने को मिली। सीमा सिंह और श्रेय सिंह की एक बेहद खास पहल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह केवल वाहवाही बटोरने के लिए पहना गया कोई पारंपरिक परिधान नहीं था, बल्कि एक महिला के जीवन की तपस्या और उसके महान उद्देश्यों की जीवंत कहानी थी।
‘ब्रह्मकमल’ और ‘सात चक्र’ की फिलॉसफी
इस पूरे कांसेप्ट को सीमा सिंह द्वारा तैयार किया गया है। उनके इस खास आउटफिट (Ensemble) के केंद्र में ‘ब्रह्मकमल’ था, जो बेहद दुर्लभ, पवित्र और विपरीत परिस्थितियों में भी खिलने के लिए जाना जाता है। यह ब्रह्मकमल सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि सीमा सिंह के एनजीओ ‘मेघश्रेय’ (Meghashrey) की आत्मा और उनकी जीवन यात्रा का प्रतीक है।
जैसे ही वह रेड कारपेट पर मुड़ीं, उनके केप पर धातु से नक्काशीदार रूप में उकेरे गए ‘सात चक्र’ साफ नजर आए। फैशन के इस अद्भुत रूप को देखकर ऐसा लगा मानो कोई महिला फैशन को केवल तारीफों के लिए नहीं, बल्कि अपने विचारों के कवच के रूप में पहनकर उतरी हो।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Cannes Film Festival में सीमा सिंह और श्रेय सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें:- Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
जब एक महिला के पीछे चला पूरा देश
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रंगमंच के मंच ने एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखा जो वहां बहुत कम ही देखने को मिलता है। सात चक्र, एक राष्ट्र और एक असाधारण उद्देश्य को समेटे जब वह आगे बढ़ीं, तो ऐसा लगा मानो कोई अकेली महिला नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान उनके साथ चल रहा हो। सीमा सिंह ने अपने इस लुक से साबित कर दिया कि जब फैशन के पीछे कोई गहरी सोच और समाज कल्याण का जज्बा छुपा हो, तो वह वैश्विक स्तर पर इतिहास रच देता है।
