3 पन्नों का सुसाइड नोट, ब्लैकमेलिंग के शिकार CA ने की आत्महत्या, मां, कंपनी और..
मुंबई में एक सीए ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट लिया। इस नोट में उन सभी बातों का जिक्र किया, जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
- Written By: प्रिया जैस
जहर खाकर सीए ने की खुदकुशी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
मुंबई: मुंबई में राज लीला मोरे नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें 2 लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मोरे ने आरोप लगाया है कि इन दो लोगों ने प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद उन्होंने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान भी किया। सुसाइड नोट में कहा गया है कि राहुल परवानी और सबा कुरैशी ने वीडियो सर्कुलेट करने की धमकी देकर पिछले 18 महीनों में मोरे से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अधिकारियों की अगर मानें तो राहुल और सबा को पता था कि मोरे ने शेयर मार्केट में भारी निवेश कर रखा है और सीए के तौर पर उसे सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है।
3 पन्नों में बयां की व्यथा
धमकी देकर इन लोगों ने मोरे को उनकी कंपनी के अकाउंट से भारी रकम अपने प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मोरे के कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें एक पन्ना मां के नाम, दूसरी पन्ना अपनी कंपनी और साथ काम करने वालों के नाम और तीसरा पन्ना आरोपियों के नाम का है।
सम्बंधित ख़बरें
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
पहले पन्ने पर उन्होंने अपनी मां से माफी मांगी है और परिवार से अपनी देखभाल करने के लिए कहा। दूसरे पन्ने पर उन्होंने लिखा, दीपा लखानी, मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि मैंने आपका भरोसा तोड़ा है। लेकिन यकीन मानिए कि ये आखिरी बार था। आपका भरोसा तोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैंने जो भी धोखाधड़ी की है वो मैंने खुद की है और किसी को कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें- Monsoon: नागपुर में ऑरेंज अलर्ट, ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का बैकलॉग हुआ पूरा
मैं आज सुसाइड कर रहा हूं – तीसरा पन्ना
तीसरे पन्ने पर मोरे ने अपनी मौत के राहुल और सब को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, “मैं, राज मोरे आज सुसाइड कर रहा हूं। राहुल परवानी मेरी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। उसने मेरे साथ धोखा किया और कई महीनों तक ब्लैकमेल किया। उसने मुझे मेरी सेविंग्स खत्म करने पर मजबूर किया और मेरी कंपनी के खाते से पैसे चुराए। राहुल परवानी और सबा कुरैशी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।” फिलहाल पुलिस ने राहुल और सबा के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
