मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Mumbai Bomb Threat Alert: दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक अज्ञात कॉल में मुंबई में बम धमाके की धमकी दी गई। सूचना के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं तथा कॉलर की तलाश जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई बम धमकी अलर्ट (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai Bomb Threat News: दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में आए एक अज्ञात फोन कॉल के बाद, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शुक्रवार रात करीब 2 बजे आए इस कॉल में एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि दिन में मुंबई में बम धमाका होगा।
सूचना मिलते ही महाराष्ट्र व मुंबई पुलिस और राज्य की एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, धमकी देने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
तकनीकी टीमें कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल सबूतों के जरिए कॉलर की लोकेशन और पहचान ट्रेस करने में जुटी हैं। शुरुआती तलाशी अभियान में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह कोई गंभीर साजिश है या सिर्फ एक अफवाह।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई
‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
हाल ही में मिली हैं कई धमकियां
यह घटना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मिली बम की धमकी के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। जहां बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट पर परिसर को खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
इससे पहले 10 जून को भी बीएमसी मुख्यालय, मुंबई मेयर कार्यालय और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज जैसी प्रमुख इमारतों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर इनपुट की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
