Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में हर घंटे 2 लोग हो रहे ब्रेन स्ट्रोक का शिकार… डराने वाले हैं मुंबई के ये आंकड़े

Mumbai News: मुंबई में हर घंटे दो लोग ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो रहे है। लेकिन केवल 10% मरीज ही समय पर अस्पताल पहुंच पा रहे है। जिससे मौत का खतरा बढ़ रहा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 27, 2025 | 10:31 AM

ब्रेन स्ट्रोक (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Brain Stroke Cases: ब्रेनस्ट्रोक अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। अस्वस्थ जीवनशैली, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और लगातार तनाव के कारण अब 40-50 साल की उम्र में भी लोग स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सिरिक्रोवैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया ने न्यूरोवास्कॉन 2025 सम्मेलन में चेतावनी दी कि भारत में स्ट्रोक अब मौत और अपंगता का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है।

मुंबई में हर रोज लगभग 50-60 मरीज ब्रेन स्ट्रोक से जूझते हैं, लेकिन इनमें से केवल 10% ही समय पर अस्पताल पहुंच पाते हैं। बाकी मरीजों को देर से इलाज मिलने के कारण हमेशा के लिए अपंगता झेलनी पड़ती है। यह स्थिति परिवार और समाज दोनों के लिए भारी बोझ बन रही है।

सम्मेलन में डॉ. बटुक दियोरा (न्यूरोसर्जन) ने बताया कि स्ट्रोक दो तरह के होते हैं। पहला, इस्केमिक स्ट्रोक, जब खून की नली ब्लॉक हो जाती है। दूसरा, हेमरेजिक स्ट्रोक, जब ब्लड प्रेशर बढ़ने से खून की नली फट जाती है।

डॉक्टरों ने BEFAST फॉर्मूला याद रखने की अपील की

B: बैलेंस – अचानक लड़खड़ाना

E: आईज – धुंधला या डबल दिखाई देना

F: फेस – चेहरे पर तिरछापन

A: आर्म – एक हाथ उठाने में परेशानी

S: स्पीच – तोतली या अस्पष्ट बोली

T: टाइम – तुरंत अस्पताल पहुंचना

विशेषज्ञों ने कहा कि अब स्ट्रोक युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। समय रहते संतुलित खानपान, नींद और व्यायाम से इसे रोका जा सकता है। डॉ. भावना दियोरा ने चेताया कि स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। समय पर इलाज मिलने पर मरीज की जान भी बच सकती है और अपंगता से भी बचाव होता है।

डॉ. संगीता रावत (केईएम अस्पताल) ने बताया कि मुंबई में हर दिन 50-60 स्ट्रोक केस आते हैं, लेकिन केवल 10% मरीज समय पर अस्पताल पहुंचते हैं। भारत में प्रति 1 लाख आबादी में 119-145 स्ट्रोक केस सामने आते हैं और 20-30% केस 50 साल से कम उम्र में होते हैं। WHO के अनुसार स्ट्रोक दुनिया में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है, जो 11% मौतों के लिए जिम्मेदार है।

Brain stroke cases rising in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ड्रग्स और विदेशी मुद्रा बरामद

2

शालार्थ आईडी घोटाला: सभी अयोग्य घोषित किये जाएंगे! शिक्षकों की सुनवाई तय, बढ़ेंगी मुश्किलें

3

न निविदा, न सूचना…पोंभुर्णा नगर पंचायत में वकील नियुक्ति पर हंगामा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

4

Pimpri Chinchwad MNC ने पार्किंग के लिए जगहें मुफ्त दी, लेकिन प्रबंधन ने नहीं बनाई सुविधा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.