Mumbai: माई गोल्ड पॉइंट दुकान से करोड़ों की चोरी, राजस्थान तक जांच
Maharashtra News: बोरीवली की ‘माई गोल्ड पॉइंट’ ज्वेलरी दुकान से 6.80 करोड़ रुपये के सोने, हीरे और चांदी की चोरी। दो सेल्समैन फरार हो गए हैं। पुलिस ने राजस्थान में तलाश तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बोरीवली इलाके में स्थित ‘माई गोल्ड पॉइंट’ नामक आभूषण दुकान से करीब 6.80 करोड़ रुपये के सोने, हीरे के गहनों और चांदी की छड़ों की चोरी का मामला सामने आया है।
इस सनसनीखेज वारदात में दुकान के ही दो सेल्समैन पर संदेह जताया गया है, जिनकी तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दुकान में आभूषणों को तिजोरियों में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रभु सिंह और नारायण सिंह पर थी। दोनों राजस्थान के राजसमंद जिले के कवरैया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चोरी की यह घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे से बुधवार दोपहर 1:30 बजे के बीच हुई।
मालिक के बाहर होने का फायदा उठाने का शक
दुकान के मालिक राकेश पोरवाल निजी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात एक ग्राहक के आने से तिजोरी बंद करने की प्रक्रिया में देरी हुई। पोरवाल के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों ने गहने सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
दुकान बंद, फोन स्विच ऑफ
अगले दिन जब दुकान बंद मिली और दोनों कर्मचारियों के फोन स्विच ऑफ आए, तो मालिक को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि दुकान की दोनों तिजोरियां खुली थीं और उनमें रखा करीब 6.80 करोड़ रुपये मूल्य का आभूषण और चांदी का माल गायब था।
ये भी पढ़ें :- CM Fadnavis कैबिनेट का फैसला: ‘महिमा’ से ग्लोबल जॉब, मुंबई पुलिस को 45 हजार मकान
राजस्थान भेजी गईं पुलिस टीमें
एमएचबी पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने राजस्थान में दो विशेष टीमें भेजी हैं। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा।
