वाशी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा एंटी-ड्रग ऑपरेशन, करोड़ों की ड्रग्स बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Navi Mumbai Police ने एंटी-ड्रग अभियान के तहत वाशी इलाके में 12 करोड़ 91 लाख रुपये का हाइड्रो गांजा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
हाइड्रो गांजा (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai Hydro Ganja Seizure: युवाओं को ड्रग्स की लत से बचाने के लिए नवी मुंबई पुलिस द्वारा एंटी-ड्रग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ड्रग्स के तस्करों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत गुरुवार को सुबह-सुबह किए गए एक बड़े ऑपरेशन में वाशी पुलिस ने 12 करोड़ 91 लाख रुपये का ‘हाइड्रो गांजा’ जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने ड्रग्स के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस रैकेट का पर्दाफाश होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम श्याम शिवकुमार बनवानी, संदीप दिलीप पाटिल, अनिकेत सुनील तेलंगी है।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
Navi Mumbai Water Quality Testing: नवी मुंबई में पानी की गुणवत्ता जांच अभियान, 663 सैंपल मानकों पर खरे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, टीटीसी एमआईडीसी में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगी सिर्फ नवी मुंबई मनपा
रात 11:25 के बाद राम भरोसे नवी मुंबई: वाशी-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों की कमी से हजारों मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किले
पुलिस की टीम ने इन आरोपियों से हाइड्रो गांजा, कार, नकदी और कीमती मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को पक्की जानकारी मिली थी कि है वाशी रेलवे स्टेशन इलाके में कुछ लोग कारों में ड्रग्स बेचने आएंगे।
इसके मुताबिक पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के मार्गदर्शन में बीट मार्शल और क्राइम की टीम ने वाशी रेलवे स्टेशन इलाके में सिडको एग्जीबिशन और राजस्थान भवन के बीच सड़क पर जाल बिछाया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध कार (एमएच-50-एल-6990) को रोका। जिसकी तलाशी के दौरान 12 किलो 910 ग्राम हाई क्वालिटी ‘हाइड्रो गांजा’ मिला।
ये भी पढ़ें :- मुंबई को सिग्नल-फ्री नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी, कोस्टल रोड-जीएमएलआर एलिवेटेड कनेक्टर बनेगा
पुलिस हिरासत में रखे गए हैं सभी आरोपी
पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ अपराधियों को पकड़ने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सैकड़ों युवाओं की जिंदगी बर्बाद होने से भी बचा रही है। आरोपियों के खिलाफ वाशी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस की हिरासत में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चांदीवड़े और उनकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस स्मगलिंग के पीछे कोई बड़ा रैकेट है।
