BJP विधायक संजय उपाध्याय को मिली तीसरी धमकी, पत्र में हमले की साजिश का खुलासा, पुलिस से की शिकायत
Borivali BJP MLA Threat: बोरीवली बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय को अज्ञात पत्र से जानलेवा हमले की साजिश की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Upadhyay Threat Letter: बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय उपाध्याय ने एक गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कल उनके कार्यालय में एक पोस्टमैन के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर प्रेषक का नाम “संजय पत्रकार” लिखा था। यह पत्र उन्हें एक गंभीर खतरे से आगाह करने के लिए भेजा गया था।
उपाध्याय ने उस अज्ञात व्यक्ति का दिल से आभार व्यक्त किया जिसने यह सूचना उन्हें दी है। पत्र में लिखा था कि कुछ लोगों द्वारा उनके तथा उनके साथी सुशील सिंह पर हमले की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने इस पूरी जानकारी को तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोरीवली से भाजपा के विधायक हैं संजय
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी उन घर हमले की कोशिश हुई थी, जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। एक अन्य अवसर पर जब वे एक पत्रकार का इंटरव्यू ले रहे थे, इंटरव्यू खत्म होते ही उस पत्रकार को भी धमकी भरा फोन आया था कि “तुम उसके झांसे में क्यों आए? मैं तुम्हें और उसे दोनों को मार डालूंगा, अब यह तीसरी बार है जब ऐसी धमकी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
यह भी पढ़ें:- ‘आपके पति 100 रुपए नहीं देते, देवा भाऊ ने दिए 1500’, मंत्री जयकुमार गोरे के विवादित बयान से मचा बवाल
उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी को लगता है कि इस तरह की धमकियों से वे अपने काम से पीछे हट जाएंगे, तो यह उनकी भूल है, उन्होने कहा कि, अब ऐसे मामलों से और भी सख्ती और त्वरित कार्रवाई के साथ निपटा जाएगा। इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है तथा शीघ्र ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस घटना के साथ-साथ पूर्व की सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
