-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bookmyshow Banned Kunal Kamra Shiv Sena Celebrated Removed Him From List Of Artists
BookMyShow ने कुणाल कामरा को किया बैन तो शिवसेना ने मनाया जश्न, आर्टिस्ट की लिस्ट से भी किया रिमूव
- Written By: प्रिया जैस
Kunal Kamra Ban From BookMyShow: शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने बताया कि 'बुकमायशो' ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम अपने ‘टिकटिंग प्लेटफार्म' और कलाकारों की सूची से हटा दिया है।

कुणाल कामरा (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)
मुंबई: कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपने शो में अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जैसे-जैसे ये मामला आगे बढ़ा वैसे-वैस शिवसेना कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी बढ़ा। इसके बाद कुणाल कामरा के शो और जिस प्लेटफॉर्म से लोगों ने शो की टिकट बुक की थी। उस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया था।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ‘बुक माय शो’ को लेटर लिखकर कुणाल कामरा के शो को बैन करने की मांग की थी। इनकी इस मांग को बुक माय शो ने स्वीकार किया है और कुणाल कामरा से जुड़े सारे कॉन्टेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। साथ ही कुणाल कामरा को लिस्टेड आर्टिस्ट की लिस्ट से भी हटा दिया है।
‘टिकटिंग प्लेटफार्म’ और कलाकारों की सूची से हटाया
शिवसेना के नेता राहुल कनाल ने शनिवार को दावा किया कि ‘बुकमायशो’ ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम अपने ‘टिकटिंग प्लेटफार्म’ और कलाकारों की सूची से हटा दिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी कनाल ने ‘बुकमायशो’ के सीईओ आशीष हेमराजानी को इसके लिए धन्यवाद दिया। संपर्क करने पर ‘बुकमायशो’ की टीम ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
हमें मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिह्न, नहीं तो फ्रीज होगा धनुष बाण; उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को लगेगा झटका
समय पर सुनवाई होती तो एकनाथ शिंदे नहीं बनते सीएम, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील
राहुल कनाल ने हेमराजानी को लिखे पत्र में कहा कि वह लगातार समर्थन देने के लिए ‘बुकमायशो’ की टीम को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शांति बनाए रखने और साथ ही हमारी भावनाओं का सम्मान करने में आपका विश्वास महत्वपूर्ण रहा है।” उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग हर तरह की कला से प्यार करते हैं और उसमें विश्वास करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत एजेंडे में नहीं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
राहुल कनाल पर मामला दर्ज
राहुल कनाल पर शिवसैनिकों के साथ मिलकर उस स्टूडियो में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया था, जहां कामरा ने प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मुंबई पुलिस ने कामरा को तीन नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है, लेकिन वह किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं।
Bookmyshow banned kunal kamra shiv sena celebrated removed him from list of artists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Aug 04, 2026 | 03:20 PMPOK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PMWhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Aug 04, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM














