Antilia bomb case: सचिन वाझे की जमानत के खिलाफ NIA की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Bombay High Court: बंबई उच्च न्यायालय ने एंटीलिया बम धमकी और मनसुख हिरेन हत्या मामले के आरोपी सचिन वाझे को मिली जमानत के खिलाफ एनआईए की याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
High Court reserves its verdict on NIA's plea against Sachin Vaze's bail
सचिन वाझेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एंटीलिया बम धमकी मामले में सचिन वाझे की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

  • एनआईए ने जमानत को चुनौती देते हुए आतंकवादी कृत्य का आरोप लगाया।

  • हाईकोर्ट ने विस्फोटकों की बरामदगी और वाझे से उसके संबंध पर सवाल उठाए।

Bombay High Court Antilia Case: बंबई उच्च न्यायालय ने 2021 के चर्चित एंटीलिया बम धमकी मामले और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या से जुड़े मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को जमानत दिए जाने के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नील गोखले की पीठ ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।

जमानत मिलने पर पुलिस सेवा में वापसी का सवाल

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवाल किया कि यदि सचिन वाझे को जमानत मिलती है, तो क्या वह दोबारा पुलिस सेवा में शामिल हो सकते हैं? इस पर वाझे के वकील वी. एम. थोराट ने स्पष्ट किया कि सेवा से बर्खास्त किए जाने के कारण उनकी बहाली की संभावना नहीं है।

NIA से पूछा, आतंकवादी कृत्य कैसे साबित होगा?

सुनवाई के दौरान पीठ ने NIA से यह भी पूछा कि मामले को आतंकवादी कृत्य की श्रेणी में कैसे रखा जा सकता है और जिलेटिन की छड़ों की बरामदगी को सीधे वाझे से किस तरह जोड़ा जा सकता है।

NIA की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने दलील दी कि वाझे ने सार्वजनिक स्थान पर विस्फोटकों से भरी कार खड़ी की थी। एजेंसी के अनुसार, यह कृत्य आतंकवादी गतिविधि के दायरे में आता है।

High Court reserves its verdict on NIA's plea against Sachin Vaze's bail
चंद्रपुर दीक्षाभूमि पर उमड़ा भीम अनुयायियों का जनसैलाब, बुद्ध वंदना और धम्म प्रवचनों से गूंजा परिसर

विशेष अदालत के जमानत आदेश को NIA ने दी चुनौती

इससे पहले विशेष अदालत ने सचिन वाझे को जमानत देते हुए कहा था कि NIA गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवाद का प्रथम दृष्टया मामला साबित करने में विफल रही है। एजेंसी ने इस आदेश को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

High Court reserves its verdict on NIA's plea against Sachin Vaze's bail
महाराष्ट्र किसानों को 5,000 की मदद क्रूर मजाक, सांसद सुप्रिया ने प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपये देने की मांग की

2021 में एंटीलिया के बाहर मिली थी विस्फोटकों से भरी कार

25 फरवरी 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी एक कार मिली थी। इस मामले की जांच के दौरान कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या का मामला भी सामने आया था। सचिन वाझे इन मामलों में आरोपी हैं।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत के अंतिम आदेश पर नजर रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com