-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Adoption Relatives American Child Not Fundamental Right Of Indians
अमेरिकी रिश्तेदार के बच्चे को नहीं ले सकेंगे गोद, HC बोला- ये मौलिक अधिकार नहीं
- Written By: आकाश मसने
बंबई उच्च न्यायालय ने एक भारतीय दंपति की अमेरिकी रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेने के लिए याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम या दत्तक ग्रहण विनियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

बॉम्बे हाई कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने एक भारतीय दंपति को अमेरिकी रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेने के लिए मना कर दिया। दंपति ने बच्चे को गोद लेने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भारतीय को अमेरिकी नागरिकता वाले बच्चे को गोद लेने का मौलिक अधिकार नहीं है, भले ही वह बच्चा रिश्तेदार का ही क्यों न हो।
बंबई उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने एक भारतीय दंपति की अपने रिश्तेदार के बेटे को गोद लेने की याचिका को खारिज कर दिया। यह बच्चा जन्म से अमेरिकी नागरिक है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि वर्तमान मामले में बच्चा किशोर न्याय अधिनियम और दत्तक ग्रहण विनियमों के प्रावधानों के अनुसार ‘देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे’ या ‘कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चे’ की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आता है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
विदेशी बच्चे को गोद लेने का कोई प्रावधान नहीं
कोर्ट ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम या दत्तक ग्रहण विनियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो विदेशी नागरिकता वाले बच्चे को गोद लेने की अनुमति देता हो भले ही वे रिश्तेदार ही क्यों न हों, जब तक कि बच्चे को देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता न हो या बच्चा कानून का उल्लंघन न कर रहा हो। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अमेरिकी बच्चे को गोद लेने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें:- हनीट्रैप मामले में विधानसभा में मचा बवाल, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि दंपति को अमेरिकी कानून और प्रक्रिया के अनुसार अमेरिका में बच्चे को गोद लेने की सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसके बाद ही वे गोद लिए गए विदेशी बच्चे को भारत लाने के लिए गोद लेने के बाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे।
अमेरिका में 2019 में हुआ था बच्चे का जन्म
बता दें कि बच्चे का जन्म 2019 में अमेरिका में हुआ था। जब वह कुछ माह का था तभी याचिकाकर्ता दंपति उसे भारत ले आए थे। तब से बच्चा उनके साथ रह रहा है और वे उसे गोद लेने के इच्छुक हैं। पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह गोद लेने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bombay high court adoption relatives american child not fundamental right of indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMराजगढ़ के भियापुरा गांव में पसरा मातम: सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
Jul 08, 2026 | 12:58 PMमार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
Jul 08, 2026 | 12:52 PMGansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
Jul 08, 2026 | 12:49 PMमुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
Jul 08, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM














