- Hindi News »
- World »
- Good Trouble Protests Against Trump Policies In America
अमेरिका में ‘गुड ट्रबल’ मूवमेंट, ट्रम्प की नीतियों के विरोध में आज गरजेंगे लोग
Donald trump Policy Protests: आज अमेरिका के कई शहरों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह जनवरी के बाद से अब तक का चौथा प्रमुख प्रदर्शन होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

अमेरिका में प्रदर्शन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका में आज 17 जुलाई को “गुड ट्रबल लाइव्स ऑन” नामक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह प्रदर्शन दिवंगत अमेरिकी सांसद जॉन लुईस को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में नागरिक अधिकारों को प्रभावित करने वाली नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। देशभर के 1,600 से अधिक स्थानों पर इन प्रदर्शनों के आयोजन की योजना है, जिनमें लगभग 1.25 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
जॉन लुईस की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर ये विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। लुईस, जिन्होंने कांग्रेस में 17 कार्यकाल पूरे किए थे, नागरिक अधिकार आंदोलन में एक अहम चेहरा रहे हैं। वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से “गुड ट्रबल” यानी सकारात्मक बदलाव लाने वाली लड़ाई की बात करते थे। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदर्शन डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में नागरिक अधिकारों को कमजोर करने के खिलाफ हैं।
जनवरी से अब तक का चौथा बड़ा प्रदर्शन
इन प्रदर्शनों का नेतृत्व ट्रांसफॉर्मेटिव जस्टिस कोएलिशन जैसे संगठनों द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं समूहों ने इससे पहले 14 जून को “नो किंग्स” नामक अभियान चलाया था, जिसमें 2,100 स्थानों पर लाखों लोगों ने भाग लिया था। 17 जुलाई का यह कार्यक्रम अमेरिका में इस साल जनवरी से अब तक का चौथा बड़ा प्रदर्शन है।
सम्बंधित ख़बरें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की 5 शर्तों जिसनें बांधे दिल्ली के हाथ
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
यह भी पढे़ें:- 7.3 की तीव्रता से कांप उठा अमेरिका, अब सुनामी की चेतावनी; खतरे में 7.5 लाख लोग
“गुड ट्रबल लाइव्स ऑन” नामक ये विरोध प्रदर्शन न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, वाशिंगटन डीसी, शिकागो, ह्यूस्टन, डलास, ऑस्टिन, कोलंबस और शार्लोट जैसे प्रमुख शहरों के अलावा अलास्का, हवाई और फ्लोरिडा के पाम बीच में भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कौन थे जॉन लुईस?
जॉन लुईस एक प्रतिष्ठित अमेरिकी नेता और नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता थे। उन्होंने अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान बेहद अहम भूमिका निभाई। लुईस 1987 से लेकर 2020 में अपने निधन तक जॉर्जिया के 5वें कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे। वे अपने दृढ़ नागरिक अधिकारों के संघर्ष और शांतिपूर्ण विरोध के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे। उन्होंने “गुड ट्रबल” की भावना के तहत अन्याय का डटकर विरोध करने का संदेश दिया।
क्या है गुड ट्रबल का अर्थ?
“गुड ट्रबल” एक ऐसा विचार था जिसे लुईस ने लोगों को प्रेरित करने के लिए अपनाया। उनके अनुसार, जब समाज में अन्याय हो रहा हो, तो चुप रहना नहीं, बल्कि सही के पक्ष में खड़े होकर संघर्ष करना जरूरी होता है चाहे इसके लिए किसी स्थापित व्यवस्था को चुनौती ही क्यों न देनी पड़े। “गुड ट्रबल” का अर्थ है ऐसे कार्यों में शामिल होना जो भले ही मुश्किल हों, लेकिन वे नैतिक रूप से सही हों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का उद्देश्य रखते हों।
Good trouble protests against trump policies in america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:21 PMइटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
May 06, 2026 | 02:21 PMPune Water Supply: पुणे में 31 मई तक नहीं होगी पानी कटौती, महापौर ने दिए निर्देश
May 06, 2026 | 02:20 PM9 मई को National Lok Adalat, संपत्ति और जल कर के सरचार्ज में 100% तक की दी जा रही छूट
May 06, 2026 | 02:17 PMरेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
May 06, 2026 | 02:12 PMसह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
May 06, 2026 | 02:10 PM‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
May 06, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM













