- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Work Stalled Guidelines Not Issued
बीएमसी का कामकाज ठप, नहीं किया गया दिशा-निर्देश जारी
- Written By: ओम प्रकाश

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका में प्रशासक (Administrator) बैठकर एक सप्ताह बीतने के बाद भी काम काज शुरु नहीं किया जा सका है। छोटे कार्य के अलवा बीएमसी (BMC) के महत्वपूर्ण काम ठप हो गए हैं। बीएमसी में नियुक्ति किए प्रशासक अभी इस उलझन में हैं कि काम कैसे किया जाए क्योंकि कार्य को लेकर कोई दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी नहीं किया गया है। कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से बीएमसी के अधिकारी भी उहापोह की स्थिति में हैं।
राज्य की महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) को प्रशासक नियुक्त किया है। उन्हें बीएमसी के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अभी तक बीएमसी का कामकाज शुरु नहीं हो सका है। बीएमसी सूत्रों के अनुसार, बीएमसी के प्रशासक अभी इसी उलझन में हैं कि काम को कैसे आगे बढ़ाया जाए। वे बीएमसी अधिकारियों की कमेटी बना कर काम करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से केवल उन्हें ही संपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कमेटी बनाने के लिए नियमों में संशोधन करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
महिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?
‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप
1984-85 में भी बीएमसी पर प्रशासक की हुई थी नियुक्ति
इससे पहले 1984-85 के दौरान बीएमसी पर प्रशासक की नियुक्ति हुई थी। उस समय केवल प्रशासक और बीएमसी सचिव के हस्ताक्षर से बीएमसी के प्रस्ताव पास किए जाते थे। नवी मुंबई और दूसरी महानगरपालिकाओं में इसी तरह काम चल रहा है, लेकिन वर्तमान प्रशासक विभिन्न समितियों की होने वाली बैठकों में जो प्रस्ताव पास किए जाते थे। उसी अनुसार राजनीतिक पार्टियों के सुझाव के अनुसार काम करने पर विचार कर रहे हैं। बीएमसी कमिश्नर अधिकारियों की आंतरिक कमेटी बना कर काम करना चाहते हैं, लेकिन सवाल उठाता है कि जो अधिकारी प्रस्ताव बना कर भेजेगा उस पर कैसे आक्षेप लगाया जा सकता है।
अधिकारियों में भी कन्फ्यूजन
बीएमसी भंग होने से पहले बीएमसी कमिश्नर के हस्ताक्षर से ही स्थायी समिति में प्रस्ताव भेजा जाता था। कमिश्नर ही प्रशासक हैं उनके दवारा गठित समित के अधिकारी कैसे उनके निर्णय पर सवाल उठा सकता है। फिलहाल इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से अधिकारियों में भी कन्फ्यूजन हैं, जबकि बीएमसी का कामकाज भी ठप पड़ गया है। अब तक स्थायी समिति की तरफ से पास किए गए प्रस्ताव पर ही काम आगे बढ़ रहा है।
Bmc work stalled guidelines not issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Apr 17, 2026 | 01:56 PMMaharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
Apr 17, 2026 | 01:49 PMक्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 17, 2026 | 01:44 PMHormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
Apr 17, 2026 | 01:42 PMनहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
Apr 17, 2026 | 01:38 PMमुंबई का शहरी विकास मॉडल बना मिसाल, MMRDA की कार्यप्रणाली अपनाने की तैयारी
Apr 17, 2026 | 01:38 PMजनसंख्या कंट्रोल में फेल राज्यों को दिया जा रहा इनाम, संसद में थरूर ने परिसीमन पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 17, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














