Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Property Tax से 7,309 करोड़ की वसूली, प्लॉट कैटेगरी में बड़ा बकाया

BMC Property Tax Collection: मुंबई में बीएमसी ने 2025-26 में संपत्ति कर से 7,309 करोड़ रुपये वसूले। कुल वसूली 73% रही, लेकिन प्लॉट वर्ग में कम कलेक्शन के कारण प्रशासन के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 18, 2026 | 12:16 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Property Tax Collection Mumbai: बीएमसी की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले संपत्ति कर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7,309.77 करोड़ की वसूली हुई है।

कुल 9,820.59 करोड़ की मांग में से लगभग 73 प्रतिशत वसूली की गई है। वसूली दर संतोषजनक मानी जा रही है, लेकिन कुछ वर्गों में कम वसूली के कारण प्रशासन के सामने चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।

कुल 11.07 लाख देयकों में शामिल लगभग 39.94 लाख यूनिट्स पर कर लगाया गया था। इसमें आवासीय संपत्तियां सबसे बड़ा वर्ग हैं, जहां 8.61 लाख देयकों के अंतर्गत 22.05 लाख यूनिट्स पर 1,978.12 करोड़ की मांग की गई थी। इनमें से 1,604.49 करोड़ की वसूली हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

BMC की नई पहल ‘Muvi Trap’ लॉन्च, मच्छरों की बढ़ती समस्या पर लगेगा ब्रेक

गोरेगांव के Motilal Nagar Redevelopment Project, 1 लाख करोड़ निवेश से बदलेगी मुंबई की तस्वीर

अश्विनी भिड़े का KEM Hospital दौरा, HMIS लागू कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक

देवेंद्र फडणवीस की पहल Masoom Child Care Project का विस्तार, बच्चों को मिलेगा मानसिक सहारा

Property Tax से सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल

कमर्शियल प्रॉपर्टी वर्ग से सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 1.71 लाख देयकों के अंतर्गत 4.60 लाख यूनिट्स पर 3,115.40 करोड़ की मांग की गई थी, जिसमें से 2,892.24 ‘करोड़ की वसूली हुई। इस वर्ग की उच्च वसूली दर ने मनपा की आय को मजबूत आधार प्रदान किया है।

Property Tax Collection से हुई करोड़ों की वसूली

संपत्ति वर्ग में 40,010 देयकों के अंतर्गत 12.63 लाख यूनिट्स पर 1,617.84 करोड़ की मांग की गई थी, जिसमें से 1,230.57 करोड़ की वसूली हुई है। वहीं औद्योगिक संपत्तियों से 171.19 करोड़ की मांग के मुकाबले 152.98 करोड़ की वसूली दर्ज की गई। दूसरी ओर, भूखंड (प्लॉट) वर्ग में सबसे अधिक अंतर देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें :- BMC की नई पहल ‘Muvi Trap’ लॉन्च, मच्छरों की बढ़ती समस्या पर लगेगा ब्रेक

अनुशासित वसूली जरूरी

  • 2,938.03 करोड़ की मांग के मुकाबले केवल 1,429.49 करोड़ की वसूली हो सकी है। जिससे इस वर्ग में भारी बकाया सामने आया है। मनपा के कुल राजस्व में संपत्ति कर का बड़ा हिस्सा होने के कारण, इस कर में कमी का सीधा असर नागरिक सेवाओं पर पड़ सकता है। विशेष रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएँ और अन्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है।
  • अपेक्षित वसूली न होने पर विकास कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है। हालांकि कुल वसूली संतोषजनक है, लेकिन विभिन्न वर्गों में असंतुलन और बकाया की समस्या को देखते हुए कर प्रशासन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। शहर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए संपत्ति कर की नियमित और अनुशासित वसूली अत्यंत जरूरी मानी जा रही है।

Bmc property tax collection mumbai 2025 26 revenue data

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 12:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.