BMC Election में सपा का बड़ा ऐलान, 150+ उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को झटका
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 150 से ज्यादा उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अबू आजमी (pic credit; social media)
Mumbai News IN Hindi: अपने दम पर मुंबई मनपा का किला फतह करने की तैयारी में लगी कांग्रेस को समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा झटका दिया है। सपा की ओर से मुंबई में 150 से ज्यादा उम्मीदवार लड़ाने की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पहले ही कर चुके हैं।
उस पर सपा ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर दी है। पार्टी के प्रमुख महासचिव मेराज सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुंबई के सभी वार्डों में पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और बहुत जल्द अन्य उम्मीदवारों की अगली सूची भी घोषित की जाएगी।
एक अनुमान के अनुसार मुंबई में 20 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। मुंबई मनपा की 227 सीटों में से लगभग 45 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
इनमें से करीब 30 सीटों पर हार-जीत का फैसला मुस्लिम वोटों की बदौलत ही होता है। उल्लेखनीय यह भी है कि 2017 में हुए मुंबई मनपा के चुनाव में 31 मुस्लिम नगरसेवक चुने गए थे। इनमें 6 नगरसेवक समाजवादी पार्टी के भी शामिल थे।
लोकतांत्रिक चुनावी व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को चुनाव लिखने की आजादी है। देश में एक तरफ सभी को साथ लेकर चलने वाले राहुल गांधी खड़े है, तो वहीं दूसरी तरफ फिरकापरस्त ताकतै खड़ी है। इस अंतद्वंद्र के बीच जनता समझदार है और जानती है कि किसे वोट देना है।
– सचिन सावंत, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai से बेंगलुरु तक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
ये है कांग्रेस की चिंता की वजह
मौजूदा चुनाव में कांग्रेस का दारोमदार मुस्लिम और – प्रवासी उत्तर भारतीय वोटरों पर ही निर्भर है। कांग्रेस के लिए चिंता की वजह यह है कि मुंबई के 20 प्रतिशत मुस्लिम वोटरों में लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा हिंदी भाषी ही है और इस तबके में सपा की अच्छी पैठ रही है।
सपा के अलग चुनाव लड़ने का खामियाजा कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2024 में भुगत चुकी है। जबकि हिंदी भाषी हिंदू वोट ज्यादातर बीजेपी के पाले में खिसक चुका है। इसलिए मनपा चुनाव में सपा के उम्मीदवार कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकते है।
पार्टी के 100 उम्मीदवारों की सूची तैयार है और मुंबई मनपा चुनाव में हमारे उम्मीदवारों की संख्या 150 तक पहुंच सकती है। वार्ड 96, 134, 136, 137, 138, 139 और 211 सहित करीब 30 सीटों पर सपा के उम्मीदवारों की जीत तय है।
