Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC में 100 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

BMC Medical Equipment Purchase Scam: बीएमसी अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद में 100 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं का आरोप सामने आया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 05, 2026 | 06:59 AM

BMC चिकित्सा उपकरण घोटाला (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

BMC Medical Equipment Purchase Scam News: बीएमसी के विभिन्न अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद में गंभीर अनियमितताएं होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है।

‘सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज विभाग’ (सीएसएसडी) तथा अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में कुछ विशेष ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का दावा कांग्रेस के गुट नेता अशरफ आजमी ने किया है।

उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आमतौर पर बीएमसी के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की खरीद ‘मेडिकल इक्विपमेंट सेल’ या ‘केंद्रीय खरीद विभाग’ के माध्यम से की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

गोरक्षक हत्या मामले में बड़ी सफलता, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ आठवां आरोपी

मुंबई में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी सर्जरी दिखाकर लाखों का क्लेम पास

नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त

यवतमाल विधान परिषद चुनाव: भाजपा बागी ने नामांकन वापस लिया, दुष्यंत चतुर्वेदी का निर्विरोध निर्वाचन तय

कांग्रेस नगसेवक आजमी का बड़ा आरोप

लेकिन स्थापित खरीद नियमों को जानबूझकर दरकिनार करते हुए पिछले कुछ वर्षों में कई अस्पतालों ने ‘यांत्रिकी एवं विद्युत विभाग’ के माध्यम से यह प्रक्रिया संचालित की है। आजमी ने आरोप लगाया कि कुछ विशेष ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से इस विभाग के जरिए अलग-अलग निविदाएं जारी की गई। पिछले दो वर्षों में बीएमसी के प्रमुख अस्पतालों में सीएसएसडी परियोजनाओं पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Weather: 27 जिलों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा; विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

बीएमसी अस्पतालों में खर्च हुए करोड़ों

इसमें नायर अस्पताल के लिए 30 करोड़ रुपये, केईएम अस्पताल के लिए 30 करोड़ रुपये से अधिक, कूपर अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये, ट्रॉमा अस्पताल के लिए 18 करोड़ रुपये और शताब्दी अस्पताल के लिए 15 करोड रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। आजमी का आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में भारतीय मानकों की अनदेखी कर महंगे यूरोपीय और अमेरिकी तकनीकी मानकों को शामिल किया गया।

Bmc medical equipment purchase scam allegation congress demand probe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 06:59 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.