Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पूरे होंगे मुंबईकरों के सपने’, रितु तावड़े के बीएमसी मेयर बनने पर क्या बोले CM फडणवीस ?

BMC Mayor Election : मुंबई नगर निगम में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की रितु तावड़े निर्विरोध मेयर चुनी गईं, संजय घाड़ी बने डिप्टी मेयर। सीएम फडणवीस ने इसे जनता के विश्वास और विकास के एजेंडे की जीत बताया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 11, 2026 | 03:37 PM

रितु तावड़े का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते सीएम देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis Reaction: मुंबई महानगरपालिका (BMC) की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के गठबंधन ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा की रितु तावड़े को निर्विरोध मुंबई का मेयर चुना गया है, जबकि शिवसेना के संजय घाडी डिप्टी मेयर पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया

इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मुंबई नगर निगम में हमारे भाजपा-शिवसेना गठबंधन की उम्मीदवार रितु तावड़े निर्विरोध मेयर चुनी गई हैं। उनके साथ ही शिवसेना के संजय घाडी ने डिप्टी मेयर का पद संभाला है। यह न केवल हमारी राजनीतिक जीत है, बल्कि यह मुंबई की जनता के विश्वास और हमारे गठबंधन की अटूट एकता का प्रतीक है।

रितु तावड़े को लेकर क्या बोले सीएम?

विशेष रूप से हमने जनता से जो वादे किए थे उसको पूरा करने का काम यह महानगरपालिका करेगी। उन्होंने कहा कि रितु तावड़े अनुभवी नगरसेविका हैं। उन्होंने पिछले साल में जनता से जुड़े काम किए हैं। उन्हें महानगरपालिका के प्रशासन की भी समझ है। जनता की नब्ज को भी वे जानती हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि मनपा काे वह अच्छा नेतुत्व देंगी और महापौर के रूप में मुंबईकरों के सपनों को पूरा करेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

RSS के मंच पर सलमान खान, एकनाथ शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, कहा- वो भारतीय हैं, इसमें गलत क्या है?

Chandrapur News: संक्रमण की श्रृंखला रोकने के लिए दवा अभियान, हाथीपांव उन्मूलन हेतु विशेष पहल

मरीजों को मिलेगा सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, पेलिएटिव केयर कार्यक्रम शुरू करेगी सरकार

महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बवाल: CCTV में पकड़ी गई ‘सामूहिक नकल’, 23 शिक्षकों पर FIR दर्ज

Mumbai, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis says, “It is a matter of great joy that in the Mumbai Municipal Corporation, our Bharatiya Janata Party-Shiv Sena alliance’s mayor, Ritu Tawde, has been elected unopposed, and along with her, our alliance’s candidate Shiv… pic.twitter.com/g3RyUZUTdx — IANS (@ians_india) February 11, 2026

संजय घाड़ी एक अनुभवी शिवसैनिक

सीएम फडणवीस ने उपमहापौर चुने गए संजय घाड़ी को लेकर कहा कि वे अनुभवी शिवसैनिक है। वे पूरी ताकत के साथ बीएमसी के प्रशासन को चलाने में मदद करेंगे। सीएम ने कहा कि यह साल हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी का साल है। इसलिए उनके सपनों को पूरा करने प्रयास महानगरपालिका के माध्यम होगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में 40 साल बाद BJP का मेयर, रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं; खत्म हुआ ठाकरे परिवार का दबदबा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-जन के लिए विकास का काम किया है। गरीब, मध्यम वर्गीय सभी तक जाे विकास पहुंचाया है। उसी विकास को आम मुंबईकरों तक पहुंचाने का प्रयास हम करेंगे। सीएम ने कहा कि मैं और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई महानगरपालिका को पूर्ण मदद करेंगे।

Bmc mayor ritu tawde elected unopposed devendra fadnavis reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 02:17 PM

Topics:  

  • BMC
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.