कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान
Eknath Shinde Hotel Politics: BMC चुनाव 2026 के नतीजों के बाद मुंबई की राजनीति में दांव-पेंच का दौर अपने चरम पर है। 89 सीटों वाली BJP और 29 सीटों वाले शिंदे गुट के बीच महापौर पद को लेकर खींचतान जारी।
- Written By: प्रिया जैस
राहुल शेवाले और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Rahul Shewale Delhi Visit: बीएमसी चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद खरीद-फरोख्त की संभावनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी पार्षदों को होटल में ठहरा दिया था। हालांकि अब उनकी कैद से पार्षद आजाद हो गए हैं। मंगलवार को सभी नगरसेवक होटल से चेक आउट कर अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौट आए।
हालांकि पार्टी ने एहतियातन उनकी जीत के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपने पास रख लिए हैं। पार्षदों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी बाहरी संपर्क में न रहें। इधर विपक्षी दलों ने शिंदे की होटल पॉलिटिक्स पर निशाना साधा है और नगरसेवकों के फोन टैप करने के आरोप लगाए हैं।
बीएमसी चुनाव में भाजपा के 89 और शिंदे गुट के 29 नगरसेवक विजयी हुए हैं। भाजपा शिंदे गुट के बिना बीएमसी में अपने दम पर सत्ता नहीं बना सकती। इस बीच शिंदे गुट ने महापौर पद पर दावा ठोंका है। दोनों दलों में महापौर पद को लेकर खींचतान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली पहुंचे शेवाले
इधर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता राहुल शेवाले दिल्ली पहुंच गए जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से महापौर पद को लेकर चर्चा की।
यह भी पढ़ें – टाइगर अभी जिंदा है…वडेट्टीवार की चाणक्य नीति ने फंसाया पेंच, प्रतिभा धानोरकर के पास भी 12 पार्षद ‘महफूज’
30 को महापौर का चुनाव
महापौर पद के आरक्षण की लॉटरी 22 जनवरी को निकाली जाएगी 30 जनवरी को चुनाव होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस दावोस दौरे पर हैं, हालांकि वे स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। वे 24 जनवरी तक मुबई वापस आ सकते है। उसके बाद महापौर और दूसरे महत्वपूर्ण पदों को लेकर फैसला होने की संभावना है।
कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मेयर पद से ज्यादा स्टैंडिंग कमेटी में दिलचस्पी है। उनकी निगाहें कहीं, और निशाना कहीं और है।
