BMC नेताओं के हठ पर MNS नेता ने भेंट की इनोवा क्रिस्टा! बोले- फिलहाल 3 उपलब्ध हैं, बाकी शुक्रवार को भेजूंगा
BMC Innova Demand: BMC नेताओं की नई इनोवा गाड़ियों की मांग पर MNS नेता संदीप देशपांडे ने तंज कसते हुए खिलौने की इनोवा भेंट की। उन्होंने कहा कि फिलहाल 3 कारें हैं, बाकी शुक्रवार को भेजी जाएंगी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
BMC के नेताओं को इनोवा भेंट की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Sandeep Deshpande Innova Car Gift: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली से ज्यादा अपने पदाधिकारियों की ‘शाही डिमांड’ को लेकर चर्चा में है। महज छह महीने पहले खरीदी गई करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों से मन भर जाने और अब नई महंगी ‘इनोवा’ की मांग करने वाले नेताओं को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बेहद अनोखे और मजाकिया अंदाज में आईना दिखाया है।
मनसे के कद्दावर नेता संदीप देशपांडे ने बीएमसी पदाधिकारियों के इस ‘गाड़ी प्रेम’ पर तंज कसते हुए एक खिलौने की दुकान का रुख किया। उन्होंने वहां से बीएमसी के उपमहापौर और विभिन्न वैधानिक समितियों के अध्यक्षों के लिए खिलौने वाली इनोवा कारें खरीदीं। देशपांडे ने इस पूरी घटना का वीडियो साझा करते हुए कहा कि चूंकि हमारे नेताओं को नई गाड़ियां चाहिए, इसलिए मनसे की ओर से हम उन्हें ये इनोवा भेंट कर रहे हैं।
दुकानदार से बात करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा कि उनके पास कितनी कारें उपलब्ध हैं। फिलहाल 3 कारें उपलब्ध होने पर उन्होंने वे खरीद लीं और बाकी 3 कारें शुक्रवार तक भेजने का वादा किया। उन्होंने बीएमसी आयुक्त को संबोधित करते हुए कहा, इनोवा गाड़ियां आ गई हैं, अब कोई भी नेता हठ न करे। ये लो अपनी कारें और अब शांति से मनपा जाकर जनता का काम करो।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़
किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर खुलेगा पहला स्लीप पॉड होटल, स्नूज हाउस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
पुणे बाईपास भूमि मुआवजा विवाद: कोर्ट के आदेश पर PWD कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त
क्या है पूरा विवाद? 2.16 करोड़ की गाड़ियां हुईं नापसंद
इस पूरे ड्रामे के पीछे बीएमसी की भारी-भरकम फिजूलखर्ची की कहानी छिपी है। दरअसल, महज छह महीने पहले जनवरी-फरवरी 2026 में बीएमसी ने 2 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च कर 13 नई स्कॉर्पियो एन गाड़ियां खरीदी थीं। इनमें से एक गाड़ी मेयर के लिए इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड थी और बाकी 12 पदाधिकारियों के लिए स्कॉर्पियो एन थीं।
हैरानी की बात यह है कि मात्र 6 महीने बाद ही सदन के नेता गणेश खंकर समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिकायत कर दी कि ये स्कॉर्पियो गाड़ियां आरामदायक नहीं हैं और इससे सफर में दिक्कत होती है। अब उनकी जिद है कि इन गाड़ियों को बदलकर उनके लिए महंगी इनोवा क्रिस्टा खरीदी जाए।
मुंबई महापालिका आर्थिकदृष्टया संकटात असताना नव्या कोऱ्या इनोव्हा गाड्यांचा हट्ट धरणाऱ्या महापालिकेतील सत्ताधाऱ्यांना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे नेते श्री. संदीप देशपांडे यांची अनोखी इनोव्हा गाड्यांची भेट. या गाड्या मिळाल्यावर सत्ताधाऱ्यांचा किमान आतातरी हट्ट थांबेल अशी इच्छा.… pic.twitter.com/cBuAuTsV3u — MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) July 29, 2026
यह भी पढ़ें: पहले मातारानी को किया प्रणाम, फिर दानपेटी की साफ, नागपुर के मंदिर में संस्कारी चोर का कारनामा! देखें VIDEO
जनता के पैसे की लूट पर आक्रोश
बीएमसी की इस मांग पर पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे जनता के पैसे की खुली लूट करार देते हुए सवाल किया कि क्या स्कॉर्पियो जैसी आधुनिक कार से कमर दर्द होने का बहाना बनाना जायज है? उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं और पार्षदों के हितों को ताक पर रखकर केवल पदाधिकारियों की विलासिता पर ध्यान दिया जा रहा है।
मनसे के इस कटाक्ष ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोगों का कहना है कि जहां मुंबई की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट की कमी का रोना रोया जाता है, वहां नेताओं का नई-नई कारों के लिए यह हठ वाकई शर्मनाक है। संदीप देशपांडे की इस खिलौना भेंट ने संदेश साफ कर दिया है कि जनता अब नेताओं की इस फिजूलखर्ची को चुपचाप नहीं देखेगी।
